एक्सप्लोरर

‘कराची होगा भारत का हिस्सा’ वाले फडणवीस के बयान पर बोले संजय राउत- पहले PoK लाइये

संजय राउत ने कहा- “सबसे पहले कश्मीर का वो हिस्सा लाएं जिसे पाकिस्तान ने अपने कब्जे में ले रखा है. उसके बाद हम कराची जाएंगे।“”

भारतीय जनता पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के ‘कराची एक दिन भारत का हिस्सा होगा’ वाले बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है. राउत ने कहा कि हमें कराची की बजाय पहले कश्मीर के उन बाकी हिस्सों के बारे में सोचना चाहिए जिसे पाकिस्तान ने कब्जा कर रखा है.

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए संजय राउत ने कहा- “सबसे पहले कश्मीर का वो हिस्सा लाएं जिसे पाकिस्तान ने कब्जा में ले रखा है. उसके बाद हम कराची जाएंगे।“” गौरतलब है कि एक दिन पहले फडणवीस ने कहा कि वह 'अखंड भारत' में विश्वास रखते हैं और एक दिन कराची भारत का हिस्सा होगा.  बांद्रा वेस्ट स्थित एक कराची नाम के स्वीट दुकान के नाम पर शिवसेना नेता की तरफ से आपत्ति जताने और उसका नाम बदलने के लिए कहने के वीडियो वायरल होने पर फडणवीस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, “नीतिन नंदगांवकर उस वीडियो में यह कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं- आपको नाम बदलना होगा, इसके लिए हम आपको समय दे रहे हैं. कराची का नाम बदलकर कुछ मराठी में रख लें.”

शिवसेना नेता ने जिरह करते हुए दुकान के मालिक से कहा कि वे चाहें तो दुकान का नाम कुछ भी रख लें, अपने पूर्वजों का नाम ही रख लें, लकिन कराची नाम बिल्कुल न रखें क्योंकि यह नाम आतंकियों के साथ जुड़ा हुआ है. दुकान मालिक नंदगांवकर को यह समझाने का प्रयास करता हैं कि उस दुकान का अब कराची से कोई संबंध नहीं है, लेकिन शिवसेना नेता कहते हैं कि उन्हें खुद इसके नाम में ही दिक्कत है. वह दुकान मालिक से यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं- “हम आपको नाम देते हैं, आपको दुकान का नाम बदलना ही होगा क्योंकि यह पाकिस्तान से जुड़ा है. इसे कराची से बदलकर कुछ मराठी में रखे लें.”

वीडियो के अंत में नंदगांवकर दुकान मालिक से यह कहते हैं कि दुकान का नाम बदलने में जो उनकी मदद की जरूरत होगी वे सहायता करेंगे लेकिन दुकान का नाम और सरकारी रिकॉर्ड में भी यह बदलना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि वे फिर 15 दिनों क बाद यहां पर आएंगे.

ये भी पढ़ें: मुंबई के कराची स्वीट पर शिवसेना को आपत्ति, कहा- कोई मराठी नाम रखो, Video वायरल  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget