एक्सप्लोरर

Omicron: अमेरिका में ओमिक्रोन बच्चों को बना रहा है संक्रमित, अस्पतालों में रिकार्ड संख्या में भर्ती, विशोषज्ञों ने जताई चिंता

Omicron: भारत में भी कोरोना के बढ़ते मामले ने केंद्र की चिंता बढ़ा दी है. वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी रोज रिकॉर्ड बना रहे हैं.

Corona Cases: अमेरिका में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के चपेट में बच्चों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. बच्चों के पॉजिटिव होने की रफ्तार को देखकर चाइल्ड हेल्थ विशेषज्ञ काफी चिंतित हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञ बच्चों के बीच वैक्सीनेशन के रफ्तार को बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं. विशेषज्ञों की माने तो ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों के शुरुआती संकेत बताते हैं कि नए वेरिएंट का असर गंभीर होने के चांसेज तो कम हैं लेकिन ये काफी तेजी से फैल रहा है. 

दरअसल इस वेरिएंट का सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में दर्ज किया जा रहा है. यहां कोरोना के हर रोज ढाई लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने बताया है कि अब बच्चों में भी कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ने लगे हैं.

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने बीते गुरुवार को बताया कि बीते 22-28 दिसंबर यानी बीते सप्ताह के दौरान ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित औसतन 17 और उससे कम उम्र के 378 बच्चों को प्रतिदिन कोविड चाइल्ड स्पेशल अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. 

एक हफ्ते में 66 फीसदी की बढ़त

विशेषज्ञों का कहना है कि इस एक हफ्ते में पहले की तुलना में 66 फीसदी की बढ़त देखी गई थी. इससे पहले सितंबर की शुरुआत में इतनी ज्यादा संख्या में बच्चों के मामले सामने आए थे. 

बता दें कि भारत में भी कोरोना के बढ़ते मामले ने केंद्र की चिंता बढ़ा दी है. वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Veriant) के मामले भी रोज रिकॉर्ड बना रहे हैं. रिपोर्ट की माने तो देश भर में अब तक ओमिक्रोन से 1270 लोग संक्रमित हो चुके हैं हालांकि इसमें से 320 लोग ठीक भी हो चुके हैं. वहीं यह वायरस देश के 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पैर पसार चुका है. 

पहले पायदान पर महाराष्ट्र

ओमिक्रोन से संक्रमित मरीजों वाले राज्यों में सबसे पहले पायदान पर महाराष्ट्र है. दरअसल महाराष्ट्र में कोरोना के 450 मामले सामने आ चुके हैं. दूसरे स्थान पर दिल्ली को जगह मिली है. मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के अनुसार राजधानी दिल्ली में भी इन दिनों कोरोना के मामले में उछाल देखा गया है. यहां अब तक ओमिक्रोन के 320 मामले सामने आ चुके हैं और तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा ओमिक्रोन केरल में आए हैं. यहां ओमिक्रोन के कुल 109 मामले दर्ज किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Omicron: न्यू ईयर से पहले महाराष्ट्र सरकार ने और सख्त किए कोरोना प्रतिबंध, आधी रात से होंगे लागू, जानें नई गाइडलाइंस

Omicron Variant: बिहार में कैसे पहुंचा ओमिक्रोन? कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के बाद बढ़ सकते हैं और भी केस, बढ़ाई जा सकती है सख्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget