एक्सप्लोरर

Maharashtra Omicron: न्यू ईयर से पहले महाराष्ट्र सरकार ने और सख्त किए कोरोना प्रतिबंध, आधी रात से होंगे लागू, जानें नई गाइडलाइंस

Maharashtra: कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार हर 24 घंटे में टास्क फोर्स के साथ मीटिंग कर रही है. आने वाले 24 घंटे में राज्य सरकार कोई बड़ा फैसला कर सकती है.

Maharashtra Restrictions: महाराष्ट्र में भी इस वक्त हालात बेहद खराब नजर आ रहे हैं. राज्य में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 5 हजार 368 केस सामने आए हैं. वहीं ओमिक्रोन के 198 मामले सामने आ चुके हैं. कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र के मंत्री बालासाहेब थोराट भी आ गए हैं. इस बीच ठाकरे सरकार ने गुरुवार देर रात अपने पिछले आदेश को संशोधित किया और नए प्रतिबंध लागू किए.

महाराष्ट्र सरकार ने नए आदेश में कहा है कि शादियों में अब 50 से ज्यादा लोगों की अनुमति नहीं है. अंतिम संस्कार के दौरान केवल 20 लोगों को अनुमति दी जाती है. भीड़ से बचने के लिए धारा-144 लागू की गई है. ये प्रतिबंध खास तौर से 31 दिसंबर की मध्यरात्रि से लागू होंगे और अगले आदेश तक जारी रहेंगे.

इससे पहले, महाराष्ट्र सरकार ने कोविड के बढ़ते मामलों के कारण 7 जनवरी तक मुंबई में धारा-144 लागू की थी. इसके अलावा, पुलिस ने रेस्तरां, होटल, बार, पब, रिसॉर्ट और क्लब में नए साल के जश्न और पार्टियों पर भी प्रतिबंध लगाया था. 

महाराष्ट्र के मंत्री बालासाहेब थोराट कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र के मंत्री बालासाहेब थोराट कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. थोराट ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. बालासाहेब थोराट हाल के दिनों में कोरोना से संक्रमित होने वाले महाराष्ट्र के चौथे मंत्री हैं. इस बीच, महाराष्ट्र में विदेश से लौटे एक शख्स की मौत हो गई है जिसे कुछ लोग ओमिक्रोन से जोड़कर भी देख रहे हैं लेकिन मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है. राज्य सरकार ने मौत की वजह को कोरोना नहीं माना लेकिन उसकी मौत के बाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की जो रिपोर्ट आई. उसमें पता चला है कि वो ओमिक्रोन संक्रमित था.

मुंबई में अभी जो हालात नजर आ रहे हैं, अगर ऐसा ही रहा तो मुंबई में रोज 50 हजार से लेकर 1 लाख तक कोरोना के नए केस सामने आ सकते हैं. कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार हर 24 घंटे में टास्क फोर्स के साथ मीटिंग कर रही है. आने वाले 24 घंटे में राज्य सरकार कोई बड़ा फैसला कर सकती है.

ये भी पढ़ें-
मुंबई-दिल्ली फिर बना कोरोना का ‘हॉटस्पॉट’, राजधानी में आए 1313 नए मामले तो वहीं मुंबई में 3671 लोग हुए संक्रमित

Omicron Threat: नए साल का जश्न रहेगा फीका, दिल्ली से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में लागू ये पाबंदियां, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget