एक्सप्लोरर

Omicron Variant: बिहार में कैसे पहुंचा ओमिक्रोन? कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के बाद बढ़ सकते हैं और भी केस, बढ़ाई जा सकती है सख्ती

Omicron Variant Reached Bihar: लगातार विभाग की ओर से अपील की जा रही है कि लोग मास्क पहनें और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें. नए केसों को देखकर चिंता बढ़ गई है.

पटनाः बिहार में बीते एक सप्ताह के आंकड़ों को देखें तो अचानक कोरोना वायरस (Coronavirus) के केसों में बढ़ोतरी हुई है. न सिर्फ बढ़ोतरी बल्कि बिहार में गुरुवार को ओमिक्रोन (Omicron Variant) ने भी दस्तक दे दी है. बिहार में गुरुवार से पहले तक ओमिक्रोन का एक भी केस नहीं आया था जिसको लेकर थोड़ी राहत मानी जा रही थी. अब केस मिल जाने के बाद सख्ती बढ़ाई जा सकती है. साथी ही कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और फिर उन लोगों की जांच के बाद केस और भी बढ़ सकते हैं.

आइए आपको बताते हैं कि आखिर बिहार में ओमिक्रोन की कैसे एंट्री हुई. दरअसल, बिहार में ओमिक्रोन वैरिएंट का पहला मरीज गुरुवार को सामने आया है. यह मरीज किदवईपुरी आईएएस कॉलोनी का रहने वाला है. स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने आधिकारिक रूप से पुष्टि करते बताया कि ओमिक्रोन का पहला संक्रमित पटना में पाया गया है. उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति का भाई विदेश से दिल्ली पहुंचा था. दिल्ली में जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके कारण दिल्ली में ही रोक लिया गया और इलाज शुरू कर दिया गया. पटना में जो युवक ओमिक्रोन संक्रमित मिला वह अपने भाई को रिसीव करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर गया था.

यह भी पढ़ें- Samaj Sudhar Abhiyan: समस्तीपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हिंदी के साथ मैथिली में भी बताए गए शराबबंदी के फायदे

आरटीपीसीआर में युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद जीनोम सिक्वेंसिंग कराया गया. गुरुवार को ओमिक्रोन पॉजिटिव की रिपोर्ट मिली. बड़ी बात ये है कि मरीज का सैंपल लेकर उन्हें पटना भेज दिया गया था. अब उनके संपर्क में आए लोगों की जांच की जाएगी. जो लोग पटना में संपर्क में आए थे उनकी जांच होगी.

बिहार में क्या बढ़ाई सख्ती?

बिहार में अब ओमिक्रोन का केस और कोरोना वायरस मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर अब लोगों को एक ही सवाल परेशान कर रहा है और वह सख्ती को लेकर है. हालांकि अभी तक कोई सख्त गाइडलाइन सरकार की ओर से नहीं आई है, लेकिन जिस तरीके से नए केस आ रहे हैं और ओमिक्रोन की एंट्री हुई है तो माना जा रहा कि विभागीय बैठक के बाद कड़े फैसले लिए जा सकते हैं. हालांकि लगातार विभाग की ओर से अपील की जा रही है कि लोग मास्क पहनें और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें 

गुरुवार को आई रिपोर्ट को एक नजर में देखें

  • स्वस्थ हुए मरीज-14
  • कोविड की जांच-1,62,039 
  • अब तक कुल स्वस्थ हुए-7,14,308 
  • एक्टिव मरीज-333
  • रिकवरी रेट-98.28
  • 24 घंटे में मिले मरीज-132

(नोटः सारे आंकड़े बिहार स्वास्थ्य विभाग के ट्विटर हैंडल से लिए गए हैं)

यह भी पढ़ें- Omicron Variant: क्या बिहार में दिखने लगा थर्ड वेव? NMCH के डॉक्टर ने बताया कब तक रहेगा ओमिक्रोन का असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
बिहार विधानमंडलः नए MLC को जल्द मिलेगा मौका, 30 नवंबर से सदन की कार्यवाही
करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?
करवा चौथ 2026: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चांद?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget