एक्सप्लोरर

'कानून बनाने में विधायिका सर्वोच्च, न्यायपालिका को सिर्फ समीक्षा का अधिकार'- ओम बिरला

Om Birla ने कहा कि सभी संवैधानिक निकायों को एक संदेश भेजा गया है कि लोगों के जनादेश को सर्वोच्चता दी जानी चाहिए. हालांकि, हमें टकराव से बचना चाहिए और एक-दूसरे की स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए.

Om Birla On Legislature And Judiciary: पीठासीन अधिकारियों के अखिल भारतीय सम्मेलन में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधायी मामलों में 'न्यायिक ओवरस्टेप' के बारे में कड़ी टिप्पणियां की है. धनखड़ ने कहा कि संसद कानून बनाता है और सुप्रीम कोर्ट उसे रद्द कर देता है, क्या संसद से पारित हुआ कानून तभी कानून होगा जब उस पर कोर्ट की मुहर लगेगी.

सम्मेलन में ओम बिरला ने कहा, "देश की न्यायपालिका से उम्मीद की जाती है कि जो उनको संवैधानिक अधिकार दिया है वह उसका इस्तेमाल करे. साथ ही अपनी शक्तियों का संतुलन भी बनाए रखें." लोकसभा अध्यक्ष ने दो दिवसीय सम्मेलन के बाद कहा कि विधायिका को कानून बनाने के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार होना चाहिए. न्यायपालिका के लिए हमारे मन में बहुत सम्मान है और हम उम्मीद करते हैं कि न्यायपालिका संवैधानिक सीमाओं और मिसालों पर टिकी रहेगी.

'विधायिका एकमात्र विधायी प्राधिकरण है'

राजस्थान के स्पीकर सीपी जोशी ने इस विवाद का समर्थन किया. सीपी जोशी ने कहा कि संविधान स्पष्ट रूप से यह कहता है कि विधायिका एकमात्र विधायी प्राधिकरण है और न्यायपालिका की जांच के अलावा कोई भूमिका नहीं है. बिरला ने कहा कि सम्मेलन का संदेश यह है कि तीनों अंग-कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका स्वतंत्र हैं. उनका समान कद है, लेकिन कानून बनाने में विधायिका सर्वोच्च है और न्यायपालिका को केवल कानूनों की समीक्षा करने का अधिकार है.

'एक-दूसरे की स्वतंत्रका का सम्मान करना चाहिए'

ओम बिरला ने इस बात से इनकार किया कि विचार-विमर्श न्यायपालिका पर अत्यधिक ध्यान केंद्रित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सभी संवैधानिक निकायों को एक संदेश भेजा गया है कि लोगों के जनादेश को सर्वोच्चता दी जानी चाहिए. हालांकि, हमें टकराव से बचना चाहिए और एक-दूसरे की स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए.

पीठासीन अधिकारियों का संकल्प

अपने संकल्प में 83वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन (AIPOC) ने राज्य के सभी अंगों को संविधान में निहित अपनी सीमाओं का सम्मान करने का आह्वान किया. पीठासीन अधिकारियों ने सभी राजनीतिक दलों से विधानमंडल के सदनों में विशेष रूप से प्रश्नकाल के दौरान, किसी भी व्यवधान के खिलाफ आम सहमति बनाने का आह्वान किया.

'कामकाज प्रक्रिया और आचरण की समीक्षा हो'

सम्मेलन ने एक प्रस्ताव पारित किया कि विधायी निकायों के कामकाज की प्रक्रिया और आचरण के नियमों की व्यापक रूप से समीक्षा की जाए और सर्वोत्तम प्रथाओं को शामिल करते हुए आदर्श समान नियम तैयार किए जाएं. इसी के साथ, अभद्रता और असंसदीय आचरण के खिलाफ एक प्रभावी जांच लाने के लिए नियमों में सदस्यों के लिए एक आचार संहिता पेश की जाए.

ये भी पढ़ें- वाराणसी से चलकर गाजीपुर, पटना, सिमरिया, मुंगेर और साहिबगंज से गुजरेगा 'गंगा विलास' क्रूज, अंदर हैं 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
NEET पेपर लीक मुद्दे पर हैदराबाद में निकला मार्च, लोक भवन में घुसने की छात्रों ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
NEET पेपर लीक मुद्दे पर हैदराबाद में निकला मार्च, लोक भवन में घुसने की छात्रों ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget