एक्सप्लोरर

Old Rajendra Nagar Incidence: कोचिंग सेंटर हादसे के बाद एक्शन में MCD, 13 कोचिंग सेंटर सील... जानें अब तक के बड़े अपडेट

Coaching Centre Seal: ओल्ड राजेंद्र नगर के एक कोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की मौत के बाद एमसीडी ने कार्रवाई शुरू करते हुए 13 कोचिंग सेंटर्स को सील कर दिया.

Old Rajendra Nagar Incidence Update: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर की एक बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भरने से तीन स्टूडेंट्स (दो छात्रा और एक छात्र) की मौत की घटना के बाद रविवार (28 जुलाई) को कोचिंग सेंटर ने शोक व्यक्त किया. इसके साथ ही एमसीडी की कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है. 13 कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया है. 

1. मेयर के आदेश पर 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया है. मेयर शैली ओबेरॉय के आदेश पर अधिकारियों ने रविवार देर रात राजेंद्र नगर इलाके में अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित हो रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया है.

2. इनमें आईएएस गुरुकुल, चहल अकादमी, प्लूटस अकादमी, साई ट्रेडिंग, आईएएस सेतु, टॉपर की अकादमी, दैनिक संवाद, सिविल्स डेली आईएएस, करियर पावर, 99 नोट्स, विद्या गुरु, गाइडेंस आईएएस, ईजी फॉर आईएएस शामिल हैं.

3. एमसीडी अधिकारियों ने जानकारी दी कि ये कोचिंग सेंटर राजेंद्र नगर के विभिन्न इलाकों में संचालित हो रहे थे. इनमें नियमों का उल्लंघन करते हुए बेसमेंट में कोचिंग संचालित होता पाया गया और मौके पर ही इनकी सीलिंग कर नोटिस चस्पा कर दिया गया.

4. उधर, आरोपी कोचिंग सेंटर ने बयान में कहा गया, ‘‘राजेंद्र नगर राव आईएएस स्टडी सर्किल के विद्यार्थियों से जुड़ी दुखद घटना के मद्देनजर, राव आईएएस स्टडी सर्किल मृतक विद्यार्थियों-तान्या सोनी, नवीन दलविन और श्रेया यादव के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है. इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं.’’ कोचिंग संस्थान ने बयान में कहा कि वे ‘‘इन होनहार युवाओं की मौत से बहुत दुखी हैं, जो समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ हमारे देश की सेवा करने की तैयारी कर रहे थे.’’

5. बयान में कहा गया, ‘‘राव आईएएस स्टडी सर्किल इस दुखद घटना की जांच में सहयोग करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. हम संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए और जांच तत्परता के साथ आगे बढ़े.’’

6. पुलिस ने राव आईएएस स्टडी सर्किल के मालिक और समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर गैर इरादतन हत्या और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारियों और विद्यार्थियों ने रविवार को कहा कि जल निकासी व्यवस्था और सुरक्षा उपायों की अनुपस्थिति के साथ-साथ मानदंडों के उल्लंघन के कारण सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत हुई.

7. दिल्ली सरकार ने इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. कोचिंग सेंटर के बयान में कहा गया, ‘‘इस दुखद घटना ने हम सभी को प्रभावित किया है और हम उनके परिवारों, मित्रों और व्यापक समुदाय पर इसके गहरे प्रभाव को समझते हैं.’’

8. यूपीएससी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स की मौत होने के एक दिन बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि बरसाती नालों पर अतिक्रमण के कारण ओल्ड राजेंद्र नगर में जलभराव हुआ. उन्होंने कहा कि नाले अतिक्रमण के कारण ढके हुए थे. वहीं, स्थानीय लोगों ने दावा किया कि इलाके के नालों में भारी मात्रा में गाद जमा हो गई है और बारिश के बाद पानी बाहर बहने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.

9. इलाके के नालों में गाद जमा होने और उनकी सफाई पूरी होने से जुड़े सवाल पर एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सड़कों के किनारे लोगों ने अतिक्रमण कर नालों को ढक दिया है. उन्होंने कहा कि इससे पानी की निकासी नहीं होने से इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए और पानी कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में घुस गया. कोचिंग सेंटर एमसीडी के करोल बाग जोन में आता है.

10. इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. निगम एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने से तीन लोगों की मौत की घटना की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करेगा. इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में पानी भरने से दो युवतियों सहित सिविल सेवा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दुर्गेश पाठक को तलब किया है.

ये भी पढ़ें: Old Rajendra Nagar Incidence: ‘ये प्राकृतिक नहीं मानव निर्मित आपदा’, ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना पर कांग्रेस ने कोचिंग सेंटर पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget