एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के बीच ओला, उबर का ग्रीन, ऑरेंज जोन वाले शहरों में परिचालन फिर शुरू

लॉकडाउन की बढ़ी अवधि में ऑरेंज और ग्रीन जोन में फिर से अपनी सेवाएं उबर और ओला ने शुरू कर दी हैं. हालांकि यात्रियों और ड्राइवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनियों ने मास्क पहनना अनिवार्य करने जैसे कुछ नियम भी बनाए हैं.

नई दिल्ली: मोबाइल एप से टैक्सी बुक करने की सुविधा देने वाली ओला और उबर ने लॉकडाउन (बंद) की बढ़ी अवधि में ऑरेंज और ग्रीन जोन में फिर से अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं. हालांकि यात्रियों और ड्राइवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनियों ने मास्क पहनना अनिवार्य करने जैसे कुछ नियम भी बनाए हैं. केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बंद की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी है. हालांकि रंगों के आधार पर क्षेत्रों का वर्गीकरण कर इसमें कुछ रियायतें दी गयी हैं. कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों को रेड जोन, आंशिक प्रभावित क्षेत्रों को ऑरेंज जोन और इसके प्रभाव से बचे क्षेत्रों को ग्रीन जोन में रखा गया है. सरकार ने ऑरेंज और ग्रीन जोन में सशर्त कुछ रियायतें दी हैं. इसमें सीमित यात्रियों के साथ कैब चलाने की अनुमति भी शामिल है.

दोनों कंपनियों ने देश में 24 मार्च से बंद की घोषणा के बाद अपना परिचालन बंद कर दिया था. ओला ने एक बयान में कहा कि उसने सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक 100 से अधिक शहरों अपनी सेवाएं फिर शुरू कर दी हैं. इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान अस्पतालों से कोरोना वायरस से गैर संक्रमित लोगों की आवाजाही के लिए शुरू की गई ‘ओला इमरजेंसी’ सेवा 15 शहरों में चलती रहेगी. कंपनी ने यात्रा रद्द करने की एक लचीली व्यवस्था भी शुरू की है. इसके तहत यदि ग्राहक या ड्राइवर किसी को भी लगता है कि वह मास्क पहनने जैसे अनिवार्य नियम का पालन नहीं कर रहा है तो वह यात्रा रद्द कर सकता है.

कैब में यात्रा के दौरान एक बार में केवल 2 यात्री सफर कर सकेंगे. कार के एसी बंद रहेंगे और खिड़कियां खुली रहेंगी ताकि हवा के पुनर्चक्रण को रोका जा सके. इसी तरह उबर ने 25 शहरों में अपना परिचालन शुरू करने की सूचना दी. इसमें ग्रीन जोन में शामिल जमशेदपुर, कोच्चि, कटक और गुवाहाटी के साथ ऑरेंज जोन वाले अमृतसर, रोहतक, गुरुग्राम और विशाखापत्तनम जैसे शहर शामिल हैं.

ये भी पढ़े.

COVID-19: सीएम केजरीवाल की दो टूक- सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ तो उस इलाके को सील कर देंगे

COVID 19: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42836 हुई, 11762 मरीज ठीक हुए | जानें अपने राज्य का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
ऑनलाइन सट्टेबाजी के 2300 करोड़ के खेल में ED की बड़ी कार्रवाई, 23.35 करोड़ की संपत्ति अटैच
ऑनलाइन सट्टेबाजी के 2300 करोड़ के खेल में ED की बड़ी कार्रवाई, 23.35 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget