एक्सप्लोरर

Ola Driver: ओला ड्राइवर का यात्री से ओटीपी को लेकर हुआ विवाद तो कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Chennai Crime: चेन्नई में ओला कैब ड्राइवर ने अपने यात्री को मौत के घाट उतार दिया. ये यात्री एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था. दोनों के बीच ओटीपी को लेकर विवाद हो गया था.

Driver Killed Passenger: तमिलनाडु (Tamilnadu) के चेन्नई (Chennai) में ओला कैब ड्राइवर (Ola Cab Driver) ने एक यात्री को सिर्फ इसलिए कथित तौर पर मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने ओटीपी (OTP) देने में देरी कर दी थी. बताया गया है कि यात्री ने कैब में सवार होने से पहले ओटीपी देने में देरी कर दी थी जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी. पुलिस ने बताया कि कहासुनी के बाद ड्राइवर ने यात्री को कई बार मुक्के मारे जिससे उसकी जान चली गई.

मृतक कोयंबटूर में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था. रविवार को जब उमेंद्र अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ कोयंबटूर के एक मॉल में फिल्म देखकर घर लौट रहा था, तो उनकी पत्नी ने कैब बुक की थी. कैब पहुंची तो ओटीपी को लेकर कुछ कंफ्यूजन था. अधिकारियों ने कहा कि कैब चालक रवि ने उन्हें वाहन से बाहर निकलने और पहले ओटीपी की पुष्टि करने के लिए कहा. उतरते समय उमेंद्र ने कैब का दरवाजा जोर से बंद किया, जिससे दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई.

दरवाजा जोर से पटकने को लेकर हुई बहस

एक इंवेस्टिगेटिंग ऑफिसर ने बताया कि रवि के दरवाजा पटकने के बाद ड्राइवर (Cab Driver) ने पहले अपना फोन उस पर फेंका और फिर उसे घूंसा मारना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि रवि ने जब बार-बार घूंसे मारे तो उसके बाद उमेंद्र गिर गया. उसे नजदीकी हॉस्पिटल (Hospital) ले जाया गया जहां डॉक्टर्स (Doctor) ने उसे मृत घोषित कर दिया. एक पुलिस ऑफिसर ने कहा कि रवि को हत्या के आरोप में गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है और जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: Mumbai: गोरगांव में 15 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में ओला कैब ड्राइवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

ये भी पढ़ें: Ola Uber: कैब कंपनियों की मनमानी पर लगेगी लगाम, सरकार ने अधिकारियों को किया तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget