एक्सप्लोरर

कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी या मालगाड़ी को टक्कर मारी? रेलवे बोर्ड ने समझाया कैसे हुआ रेल हादसा

Coromandel Express Derail: रेलवे बोर्ड ने ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है, दुर्घटना सिग्नल में आई गड़बड़ी के चलते हुई है.

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार (2 जून) को हुए ट्रेन हादसे में अब रेलवे बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि ये हादसा सिग्नलिंग में आई परेशानी के कारण हुआ है. इस दुर्घटना में अब तक 288 लोगों की जान चली गई है वहीं एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. 

रेलवे बोर्ड की सदस्य जया वर्मा सिन्हा ने दुर्घटना के बारे में ब्योरा देते हुए कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस को बहानागा स्टेशन से निकलने के लिए ग्रीन सिग्नल मिला था. इस ट्रेन की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा है और हादसे के दौरान ये 128 की स्पीड से दौड़ रही थी जो साफ बताता है कि ये ओवर स्पीडिंग का मामला नहीं है. शुरुआती जांच में पता चला है कि सिग्नलिंग में परेशानी थी. ग्रीन सिग्नल होने के चलते वो अपनी रफ्तार से दौड़ रही थी और लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी में जा टकराई. रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रेन का इंजन मागलाड़ी के डिब्बे पर जा चढ़ा. 

यशवंतपुर एक्सप्रेस की आखिरी दो बोगियों से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस

जया वर्मा ने आगे बताया कि मालगाड़ी पटरी से नहीं उतरी, क्योंकि मालगाड़ी लौह अयस्क ले जा रही थी. इसी वजह से सबसे ज्यादा नुकसान कोरोमंडल एक्सप्रेस को हुआ. यह बड़ी संख्या में मौतों और चोटों का कारण है. कोरोमंडल एक्सप्रेस की पटरी से उतरी बोगियां डाउन लाइन पर आ गईं और यशवंतपुर एक्सप्रेस की आखिरी दो बोगियों से टकरा गईं, जो डाउन लाइन पर 128 किमी/घंटा की स्पीड से चल रही थी. 

जिम्मेदार लोगों की पहचान हो गई है- जया वर्मा

उन्होंने आगे कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान हो गई है. हालांकि, अभी उसका खुलासा नहीं कर सकते हैं, क्योंकि अभी जांच जारी है. एबीपी न्यूज़ के एक सवाल का जवाब देते हुए जया ने कहा, क्या हुआ होगा, इसको समझने की कोशिश कर रहे हैं. हमारे पास एक डिजिटल रिकॉर्ड है जो कोई एरर नहीं दिखा रहा है, लेकिन हादसा हुआ है इसका मतलब है कि कुछ गलत हुआ है. हमें प्रारंभिक रूप से पता है, लेकिन सीआरएस रिपोर्ट का इंतजार करें. 

टैंपर प्रूफ होता है- जया वर्मा

जया ने इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग का जिक्र करते हुए कहा कि ये टैंपर प्रूफ होता है. ये एक तरह की मशीन है जिस कारण .01 फीसदी फेलियर की गुंजाइश रहती है. उन्होंने आगे कहा, ये अभी साफ नहीं है कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी या मालगाड़ी को टक्कर मारी. 

वरिष्ठ अधिकारी कॉल का दे रहे जवाब- जया वर्मा सिन्हा

रेलवे बोर्ड की सदस्य जया वर्मा सिन्हा ने आगे कहा, हमारा हेल्पलाइन नंबर 139 उपलब्ध है. यह कोई कॉल सेंटर नंबर नहीं है, हमारे वरिष्ठ अधिकारी कॉल का जवाब दे रहे हैं और हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. घायल या मृतक के परिवार के सदस्य हमें फोन कर सकते हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वे उनसे मिल सकें. हम उनकी यात्रा और अन्य खर्चों का ध्यान रखेंगे.

यह भी पढ़ें.

Coromandel Train Accident: 'भुवनेश्वर जाने वाली फ्लाइट के किराये में न हो असामान्य बढ़ोतरी', मंत्रालय ने एयरलाइंस को जारी की एडवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Women Reservation Bill: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, धर्मेंद्र प्रधान बोले- महिलाओं के हक से विपक्ष को तकलीफ, फडणवीस-शिंदे ने बताया शर्मनाक
लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, धर्मेंद्र प्रधान बोले- महिलाओं के हक से विपक्ष को तकलीफ, फडणवीस-शिंदे ने बताया शर्मनाक
राजस्थान से दिल्ली तक आग उगलती गर्मी, पारा चढ़कर 43 डिग्री पार; 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट
राजस्थान से दिल्ली तक आग उगलती गर्मी, पारा चढ़कर 43 डिग्री पार; 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट
30 लाख नगद, 175 ट्रक में लदा हजारों मीट्रिक टन गेहूं जब्त...कोलकाता PDS घोटाले में ईडी का एक्शन
30 लाख नगद, 175 ट्रक में लदा हजारों मीट्रिक टन गेहूं जब्त...कोलकाता PDS घोटाले में ईडी का एक्शन
‘तेलंगाना से खरीदें 30 लाख MT उबले चावल और 1,468.94 करोड़ का बकाया करें जारी’, CM रेवंत रेड्डी की केंद्र से मांग
‘तेलंगाना से खरीदें 30 लाख MT उबले चावल और 1,468.94 करोड़ का बकाया करें जारी’, CM रेवंत रेड्डी की केंद्र से मांग

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
Embed widget