एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: ओडिशा हादसे के बाद क्या हजारों लोगों ने कैंसल कराए ट्रेन टिकट? कांग्रेस के दावे पर IRCTC ने बताया सच

Odisha Tragedy: कांग्रेस ने दावा किया था कि ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे के बाद हजारों लोगों ने डर के मारे टिकट कैंसल करा दिए. आईआरसीटीसी ने इस बारे में स्थिति बताई है.

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए सदी के सबसे बड़े ट्रेन हादसे की जांच चल रही है. हादसे में साजिश का एंगल भी सामने आया है, इसका सच पता लगाने के लिए सीबीआई ने मोर्चा संभाल लिया है. वहीं, हादसे के बाद रेलवे को लेकर कई अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. ऐसा ही एक दावा कांग्रेस ने किया था कि शुक्रवार (2 जून) को हुए हादसे के बाद बड़ी संख्या में डर के मारे लोगों ने अपने ट्रेन टिकट कैंसल करा दिए. इसे लेकर रेलवे टिकट बुकिंग को मैनेज करने वाली आईआरसीटीसी (IRCTC) ने जवाब दिया है.

कांग्रेस नेता भक्तचरण दास ने एक दिन पहले सोमवार (5 जून) को दावा किया था कि ओडिशा हादसे के बाद रेलवे को लेकर लोगों में डर है, जिसके चलते हजारों लोगों ने अपने टिकट कैंसल करा दिया. उनका एक वीडियो कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट किया गया, जिसमें वे कह रहे हैं कि बीते दिनों में ऐसी रेल दुर्घटना कभी नहीं हुई. सैकड़ों लोगों की जान चली गई और हजार से ज्यादा लोग घायल हैं. इस घटना ने सभी को दुख पहुंचाया है.

आईआरसीटीसी ने क्या कहा ?

उन्होंने आगे कहा, दुर्घटना के बाद हजारों लोगों ने अपने टिकट कैंसल कर दिए हैं. उन्हें लगता है कि ट्रेन में सफर सुरक्षित नहीं है. कांग्रेस के इसी वीडियो को शेयर करते हुए आईआरसीटीसी ने इसे गलत बताया है.

आईआरसीटीसी ने कहा, यह तथ्यात्मक रूप से गलत है. कैंसलेशन बढ़ा नहीं है. इसके उलट, 1 जून, 2013 को (हादसे के एक दिन पहले) कैंसलेशन 7.7 लाख से घटकर 3 जून, 2022 को 7.5 लाख पर पहुंच गया. 

कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

मंगलवार (6 जून) को कांग्रेस ने एक बार फिर हादसे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, करीब 300 लोगों की जान चली गई है और आज भी इसका जवाब नहीं है क‍ि इन मौतों का जिम्‍मेदार कौन है? रेल से इस देश का आम आदमी सफर करता है. कल जब हम-आप, आपका पर‍िवार, देश के लोग रेल में बैठेंगे तो यह याद रखें क‍ि आप यह सफर अपने र‍िस्‍क पर कर रहे हैं, सरकार की कोई ज‍िम्‍म्मेदारी नहीं है.

उन्होंने आगे कहा, जब नैतिक ज़िम्मेदारी लेकर रेल मंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए, तब ध्यान भटकाने के लिए नई-नई थ्योरी रची जा रही है. इस सरकार में जवाबदेही का 'ज' तक नहीं है.

यह भी पढ़ें

Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर बड़ा खुलासा, इंटरलॉकिंग सिस्टम से हुई थी छेड़छाड़, CBI खोजेगी सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
'पुलिस उन्हें हिरासत में नहीं लेगी क्योंकि...', नेहा बोरा के खिलाफ नारेबाजी पर भड़के दीपके
'पुलिस उन्हें हिरासत में नहीं लेगी क्योंकि...', नेहा बोरा के खिलाफ नारेबाजी पर भड़के दीपके
नेहा बोरा का बड़ा आरोप- 'थाने के बाहर 50-60 गुंडे थे पुलिस उनको...'
नेहा बोरा का बड़ा आरोप- 'थाने के बाहर 50-60 गुंडे थे पुलिस उनको...'
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
RRR से 5-6 गुना ज्यादा बड़ी है 'वाराणसी', राजामौली ने बताया शूटिंग में कैसे बचाए 40 दिन
RRR से 5-6 गुना ज्यादा बड़ी है 'वाराणसी', राजामौली ने बताया शूटिंग में कैसे बचाए 40 दिन
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
Embed widget