एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: कोरोमंडल एक्सप्रेस के 40 यात्रियों की करंट लगने से हुई थी मौत- रिपोर्ट

Coromandel Train Accident: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे (Train Accident) में अब तक 288 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि हजार से ज्यादा लोग घायल हैं.

Coromandel Train Accident Update: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे को लेकर बड़ी बात सामने आई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जीआरपी ने कहा कि ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना में शामिल कोरोमंडल एक्सप्रेस से बरामद लगभग 40 शवों पर कोई चोट के निशान नहीं थे. माना जा रहा है कि करंट लगने से उनकी मौत हुई है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई शव पहचानने लायक भी नहीं थे लेकिन उन्हीं में से 40 ऐसे शव थे, जिनमें कोई चोट के निशान नहीं मिले. 

बालासोर के राजकीय रेलवे पुलिस स्टेशन में दर्ज एक एफआईआर में संकेत दिया गया है कि दुर्घटना के समय ओवरहेड तार टूट गए थे, कुछ कोचों में उलझ गए थे. इसके कारण उनमें फंसे यात्रियों को करंट लग गया था. पुलिस सब-इंस्पेक्टर, पी कुमार नायक ने एफआईआर में कहा, "कई यात्रियों ने ओवरहेड एलटी (लो टेंशन) लाइन के संपर्क में आने के बाद टक्कर और करंट लगने लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया."

सीबीआई ने शुरू की ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच 

मंगलवार (6 जून) को सीबीआई ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. टीम ने कहा कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ सीबीआई अधिकारियों की एक टीम ओडिशा के बालासोर जिले में पहुंची. सीबीआई ने मंगलवार की दोपहर ही एफआईआर दर्ज करके तुरंत जांच शुरू कर दी.

2 जून को हुआ था ओडिशा ट्रेन हादसा

ओडिशा के बालासोर जिले में बाहानगा बाजार स्टेशन के पास बीते शुक्रवार (2 जून) को ट्रेन हादसा हुआ था. यहां तीन ट्रनों की जबरदस्त टक्कर हो गई थी. शुरूआती जांच के बाद रेल मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की संभावना जताई है. अधिकारियों को दुर्घटना के पीछे छेड़छाड़ का शक है.

ये भी पढ़ें: 

Odisha Train Accident: कोरोमंडल एक्सप्रेस को जाना था सीधा, फिर क्यों गई लूप लाइन पर? हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget