एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: कोरोमंडल एक्सप्रेस को जाना था सीधा, फिर क्यों गई लूप लाइन पर? हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट में खुलासा

Coromandel Express Derail: रेलवे ने ओडिशा ट्रेन हादसे में ड्राइवर की गलती से इनकार करते हुए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से छेड़छाड़ की आशंका जताई है.

Coromandel Train Accident Report: देश को झकझोर देने वाले ओडिशा रेल हादसे (Odisha Train Accident) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. इस दुर्घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट एबीपी न्यूज़ को मिली है, जो बालासोर (Balasore) रेल हादसे का सच बयां कर रही है. इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, इंटरलॉकिंग सिस्टम लूप लाइन पर सेट था और सिग्नल ग्रीन होने की वजह से ट्रेन आगे गई थी. ये रिपोर्ट पीएम मोदी (PM Modi) को ब्रीफ की गई है. 

रिपोर्ट के अनुसार, कोरोमंडल एक्सप्रेस को सीधा जाना था, लेकिन इंटरलॉकिंग सिस्टम लूप लाइन पर सेट होने के कारण ये ट्रेन सीधे इसी लाइन में चली गई. इस रिपोर्ट में ट्रेनों की आवाजाही समेत पूरा ब्योरा दिया गया है. आपको इंटरलॉकिंग सिस्टम और सिग्नल के बारे में भी बताते हैं. 

इंटरलॉकिंग सिस्टम कैसे हुआ फेल?

सिग्नल ग्रीन होने के बावजूद अगर इंटरलॉकिंग सिस्टम सिग्नल के अनुरूप नहीं है बल्कि दूसरी दिशा में है तो इसका मतलब है कि इंटरलॉकिंग सिस्टम यहां टूट गया. ये गड़बड़ी कैसे हुई. क्या ये गड़बड़ी किसी तकनीकी खराबी के कारण थी या कोई मानवीय चूक है या कोई साजिश थी? ऐसे कई सवाल हैं.

क्या कहना है रेलवे का?

रेलवे का ऐसा मानना है कि उनका जो सिग्नलिंग का सिस्टम है उसमें ये चूक संभव नहीं है. पहले कभी ऐसे देखा नहीं गया कि सिग्नल अलग हो और इंटरलॉकिंग अलग बताता हो. ये सिस्टम बहुत मजबूत होता है. इस हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि ये हादसा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और और प्वाइंट मशीन में किए गए बदलाव के कारण हुआ है. 

लूप लाइन में कैसे चली गई कोरोमंडल एक्सप्रेस?

कोरोमंडल एक्सप्रेस को सिग्नल दिया गया था और इसे अप मेन लाइन के लिए रवाना किया गया था, लेकिन ट्रेन अप लूप लाइन में चली गई थी और लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गई थी. इस बीच बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस डाउन मेन लाइन से गुजर रही थी और कोरोमंडल को पलटे हुए डिब्बे इससे टकरा गए. 

सिग्नल को कैसे करते हैं इंटरलॉक 

ग्रीन सिग्नल का मतलब है कि हर तरह से ड्राइवर जानता है कि उसके लिए आगे का रास्ता साफ है और वह अपनी अधिकतम गति के साथ आगे जा सकता है. सिग्नल को इस तरह से इंटरलॉक किया जाता है कि इससे पता लग जाता है कि आगे की लाइन व्यस्त है या नहीं. इंटरलॉकिंग प्रणाली ट्रेन को स्टेशन से बाहर ले जाने का सुरक्षित तरीका है. हादसे से संबंधित एक प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कहा गया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस स्टेशन पर लूप लाइन में प्रवेश कर गई, जिस पर लोहे के सामान से लदी एक मालगाड़ी खड़ी थी. 

ओडिशा ट्रेन हादसे में अब तक 278 की मौत

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार (2 जून) को हुए इस हादसे में अब तक 288 लोगों की जान जा चुकी है और 1000 से ज्यादा लोग घायल हैं. जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. रेलवे बोर्ड ने इस दुर्घटना की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. रेलवे ने इस दुर्घटना के पीछे बाहरी हस्तक्षेप या तोड़फोड़ की आशंका जताई है. सीबीआई ने मंगलवार को इस हादसे के संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच अपने हाथ में ले ली है. 

ये भी पढ़ें- 

Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे के मामले में CBI ने दर्ज की FIR, घटनास्थल का किया दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
आशुतोष रांका को पुलिस ने नहीं छोड़ा तो भड़के अभिजीत दीपके, बोले - 'कल सुबह मैं...'
रांका को पुलिस ने नहीं छोड़ा तो भड़के अभिजीत दीपके, बोले - 'कल सुबह मैं...'
भर्ती घोटाले की जांच का दायरा बढ़ा, ED के रडार पर कई KPSC परीक्षाएं
भर्ती घोटाले की जांच का दायरा बढ़ा, ED के रडार पर कई KPSC परीक्षाएं

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसद-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
CEC विवाद पर 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की अहम बैठक, अखिलेश यादव क्या बोले?
CEC विवाद पर 30 सितंबर को INDIA गठबंधन की अहम बैठक, अखिलेश यादव क्या बोले?
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
Embed widget