एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे में देवदूत बने RSS के स्वयंसेवक, घायलों के लिए किया 500 यूनिट रक्तदान

Coromandel Express Derail: इस रेल दुर्घटना में कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी शामिल रही. हादसे में अब तक 288 लोगों की जान जा चुकी है.

Coromandel Train Accident RSS Blood Donation: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार (2 जून) शाम को हुई भीषण रेल दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सैकड़ों स्वयंसेवक राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. संघ के स्वयंसवकों ने करीब 500 यूनिट रक्तदान किया है. बालासोर (Balasore) जिले के बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुए इस भीषण ट्रेन हादसे के बाद संघ के स्वयंसेवक तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए थे.

एनडीआरएफ और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही यानी साढ़े सात बजे तक ही स्वयंसेवक वहां पहुंच गए थे. जहां पर दुर्घटना हुई उसके पास स्थित गांव बहनागा में संघ की शाखा होने के कारण शुरू में ही कम संख्या में स्वयंसेवक पहुंच गए थे, लेकिन रात तक आते-आते लगभग ढाई सौ स्वयंसेवकों ने दुर्घटना स्थल पर प्रशासन व राहत कार्यों में लगे जवानों की सहायता की. 

पूरी रात घायलों को निकालते रहे

राहत बचाव में देरी ना हो, इसके लिए स्वयंसेवक तत्काल प्रभाव से ऑटो, मोटरसाइकिल से घायलों को अस्पताल ले जाने लगे. स्वयंसेवक रमेश विपरीत परिस्थितयों में बोगी के अंदर जा-जाकर पूरी रात घायलों को निकालते रहे और अन्य स्वयंसेवक उन्हें अस्पताल पहुंचाते रहे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक प्रशासन व बचाव कार्यों में लगे विभिन्न एजेंसियों के जवानों के साथ मिल कर दुर्घटना में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकालने में सहायता की. 

करीब 300 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया

संघ के स्वयंसेवक फंसे घायल यात्रियों को निकालने के साथ-साथ उन्हें एंबुलेंस में बिठाने के कार्य में लगे रहे. घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाने की शुरुआत होने के बाद बालासोर जिला अस्पताल में संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने सेवा कार्यों की निगरानी की. संघ पदाधिकारियों की देखरेख में स्वयंसेवकों ने रक्तदान देना शुरू कर दिया. यहां पर करीब 300 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया. 

स्वयंसेवक राहत बचाव कार्य में लगे रहे

संघ के स्वयंसेवकों ने स्वयं रक्तदान करने के साथ-साथ घायल यात्रियों के लिए दूसरों लोगों से रक्तदान भी कराया. इसी तरह कुछ घायल यात्रियों को भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल व सोरो स्थित मेडिकल ले जाया गया. वहां भी संघ के स्वयंसेवकों ने मोर्चा संभाला. इन चिकित्सालयों मे भी स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया और रक्त का इंतजाम किया. घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक स्वयंसेवक राहत बचाव कार्य में लगे रहे. शवों को निकालकर एंबुलेंस तक पहुंचाना, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराना, खून की व्यवस्था करना और भोजन पानी की भी व्यवस्था स्वयंसेवकों ने की. 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल, सेवा भारती के सैकड़ों कार्यकर्ता लगातार राहत बचाव कार्य में लगे रहे. इस भीषण दुर्घटना में जीवन खोने वाले यात्रियों के शवों को लेने में उनके परिजनों की सहायता में भी स्वयंसेवक लगे रहे. कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भी संघ के सेवा विभाग से जुड़े स्वयंसेवक सक्रिय रहे. संघ के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख जगदीश खाडंगा व प्रांत सेवा प्रमुख शांतनु माझी भी दुर्घटनास्थल पर उपस्थित थे और उनके प्रत्यक्ष देखरेख में यह कार्य किया गया. 

ये भी पढ़ें- 

Odisha Train Accident: ट्रेन की फुल स्पीड, सिग्नल की गड़बड़ी, लूप लाइन... ओडिशा रेल हादसे में इन प्वाइंट्स के इर्द-गिर्द घूम रही है पूरी जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना वायरस, जानें उत्तर प्रदेश समेत कहां-कहां मिले नए केस
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना, जानें UP समेत कहां-कहां मिले नए केस
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget