एक्सप्लोरर

Odisha Tragedy: ओडिशा ट्रेन हादसे के दो हफ्ते बाद भी घर नहीं पहुंचा ड्राइवर, परिवार कर रहा इंतजार

Odisha Train Accident: 2 जून को ओडिसा में हुए ट्रेन हादसे में 291 लोग मारे गए थे, जबकि 1100 लोग घायल हुए थे. कोरोमंडल एक्सप्रेस को उस समय गुनानिधि चला रहे थे.

Odisha Tragedy: ओडिशा के बालासोर में हुए सदी के सबसे भयंकर रेल हादसे को दो हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं. आज भी लोगों की जुबां पर एक ही सवाल है कि आखिर हादसा कैसे हुआ था, जिसने 291 जिंदगियां निगल लीं. वहीं, हादसे वाली जगह से करीब 150 किमी दूर कटक जिले के नाहरपाडा गांव में एक परिवार अपने बेटे का इंतजार कर रहा है. ये गांव है कोरोमंडल एक्सप्रेस को चला रहे ड्राइवर गुनानिधि मोहंती का. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के बाद से वह अभी तक घर नहीं पहुंचे हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स ने गुनानिधि के पिता 80 वर्षीय बिष्णु चरण मोहंती के हवाले से लिखा है कि उन्होंने हादसे के बाद से अभी तक अपने बेटे से बात नहीं की है. वे अपने बेटे के घर आने का इंतजार कर रहे हैं. कहते हैं कि गांव के लोग उनके बेटे को हादसे के लिए जिम्मेदार समझते हैं लेकिन वो कैसे बता सकते हैं कि उस शाम क्या हुआ था?

लोको पायलट को भी आई थी चोट

2 जून को खड़गपुर से भुवनेश्वर जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस ओडिशा के बालासोर में बाहानगा बाजार स्टेशन के लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से जा भिड़ी थी. हादसे के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस का कुछ हिस्सा डिरेल होकर दूसरी लाइन पर पहुंच गया और उस पर आ रही हावड़ा-यशवंतपुर एक्सप्रेस से जा टकराया. हादसे के वक्त गुनानिधि मोहंती कोरोमंडल एक्सप्रेस पर लोको पायलट थे.

शाम करीब 7 बजे हुए हादसे में 291 लोगों की मौत हो गई थी और 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. घायलों में गुनानिधि मोहंती भी हैं. उनकी तीन पसलियां टूटी हैं और सिर में चोट आई थीं. मोहंती को भुवनेश्वर को एएमआईआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज तक गुनानिधि का परिवार उनके घर आने का इंतजार कर रहा है.

अस्पताल से मिल गई छुट्टी

हिंदुस्तान टाइम्स ने ईस्ट कोस्ट रेलवे के मेडिकल डिपार्टमेंट के डॉक्टर के हवाले से बताया है कि गुनानिधि को करीब 4-5 दिन पहले अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. एएमआरआई अस्पताल ने भी एचटी को बताया कि दोनों लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट को 4-5 दिन पहले डिस्चार्ज कर दिया गया है. वहीं, परिवार आज भी उनके आने का इंतजार कर रहा है. उनके छोटे भाई ने कहा कि किसी ने भी हमें हमारे भाई के बारे में नहीं बताया है. हमें लगता है कि वह अब भी अस्पताल में हैं. 

हादसे की चल रही सीबीआई जांच

ओडिशा के बालासोर में 2 जून को हुए भीषण रेल हादसे की जांच सीबीआई कर रही है. सीबीआई की टीम बाहानगा स्टेश पर पहुंचकर हादसे वाली जगह का दौरा कर चुकी है. साथ ही उस स्टेशन के सभी उपकरण, लॉग बुक को भी जब्त कर लिया है. सीबीआई के साथ ही रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) भी इसकी जांच कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें

Supreme Court: 'सर्वेयर रिपोर्ट ऐसे नहीं खारिज कर सकते', इंश्योरेंस क्लेम पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- वजह बताना जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 Live: पेपर लीक पर संसद में बवाल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: पेपर लीक पर संसद में बवाल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Xप्लेन: CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget