एक्सप्लोरर

Coromandel Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद रेलवे अलर्ट! जारी किया नया सर्कुलर, डबल लॉकिंग अरेंजमेंट को लेकर निर्देश

Odisha Train Accident: भारतीय रेलवे ने नया सर्कुलर जारी किया है. स्टेशनरिले रूम और सिग्नलिंग इक्विपमेंट को लेकर निर्देश दिए गए हैं.

Coromandel Express Derail: ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद रेलवे अलर्ट हो गया है. हादसा इतना भयानक था कि 275 लोगों की जान चली गई. दुर्घटना के कुछ दिन बाद ही रेलवे ने नया सर्कुलर जारी कर दिया. सोमवार (5 जून) को रेलवे ने अपने जोनल मुख्यालय को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि स्टेशन रिले रूम और कंपाउंड हाउसिंग सिग्नलिंग इक्विपमेंट में डबल लॉक की व्यवस्था हो. 

ओडिशा ट्रिपल ट्रेन हादसे की शुरुआती जांच में दुर्घटना की वजह सिग्नलिंग डिस्टरबेंस बताया गया है. HT की रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे ने यह भी निर्देश दिया कि स्टेशन सीमा के भीतर सभी 'गुमटी' हाउसिंग सिग्नलिंग इक्विपमेंट पर विशेष ध्यान देना चाहिए. साथ ही इसके लिए एक सुरक्षा अभियान भी शुरू किया जाना चाहिए. 

डबल लॉकिंग व्यवस्था की जानी चाहिए सुनिश्चित
रेलवे ने सभी जोन के जनरल मैनेजर को लेटर लिखकर कहा है कि स्टेशनों के सभी रिले रूम की जांच की जाए और 'डबल लॉकिंग अरेंजमेंट' के सही तरीके से काम करने को सुनिश्चित किया जाए. इसकी  जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इन रिले रूम के 'दरवाजा खोलने/बंद करने' के लिए 'डेटा लॉगिंग और एसएमएस अलर्ट सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं.

रेलवे ने यह भी निर्देश दिया कि यह जांच की जाए कि सिग्नलिंग और टेलीकम्युनिकेशन इक्विपमेंट के लिए डिस्कनेक्शन और रीकनेक्शन की व्यवस्था को मानदंडों और दिशानिर्देशों के अनुसार कड़ाई से पालन किया जा रहा है. इसके अलावा इसमें कहा गया है कि अभियान के दौरान पाई गई सभी कमियों और इरेगुलेरिटीज अप्रोप्रिएट फॉलो अप एक्शन लिया जाना चाहिए.

ओडिशा के बालासोर में 2 जून की शाम करीब 7 बजे बड़ा रेल हादसा हो गया था. रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में ट्रेनों के डिब्बे पटरी से उतर गए थे. हादसा कोरोमंडल एक्सप्रेस, मालगाड़ी और बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के बीच हुआ था. हादसे में 275 लोगों की जान चली गई और 900 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

यह भी पढ़ें-

LAC पर चीन के नापाक मंसूबों का पर्दाफाश, सेटेलाइट तस्वीरों ने दिखाया कैसे बॉर्डर के करीब हवाई ताकत बढ़ा रहा ड्रैगन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget