एक्सप्लोरर

Odisha Violence: हनुमान जयंती पर बवाल के बाद ओडिशा में फिर भड़की हिंसा, दुकानों में लगाई आग, धारा 144 लागू

Hanuman Jayanti Violence: हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हिंसा भड़कने के बाद ओडिशा के संबलपुर में कर्फ्यू लगा है. वहीं इस मामले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है.

Hanuman Jayanti Violence: ओडिशा के संबलपुर में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान शुक्रवार (14 अप्रैल) को फिर हिंसा भड़क गई थी. इस दौरान कई दुकानों में आगजनी के मामले भी सामने आए. वहीं बुधवार (12 अप्रैल) को भड़की हिंसा में एक महिला पुलिसकर्मी समेत 10 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर भी सामने आई. इसके बाद इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई.

दरअसल ओडिशा में हनुमान जयंती महा विशुवा संक्रांति के रूप में मनाई जाती है. शुक्रवार को ओडिशा में इस सिलसिले में जुलूस निकाला गया, लेकिन इस दौरान हिंसा भड़क उठी. इससे पहले बुधवार को भी मोटरसाइकिल रैली के दौरान जो हिंसा हुई थी उस मामले में पुलिस ने करीब 32 लोगों को गिरफ्तार किया है.

जिले के 6 थाना क्षेत्रों में लागू धारा 144 
हनुमान जयंती पर सामने आई हिंसक घटना को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है. जिले के 6 थाना क्षेत्रों में अगले आदेश तक धारा 144 लागू है. कर्फ्यू के दौरान लोगों को घर से बाहर निकलना मना है. हालांकि सुबह 8 बजे से 10 बजे और दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक जरूरी सामान की खरीददारी की अनुमति दी गई है. चिकित्सकीय आपात स्थिति के लिए प्रशासन ने किसी भी जिला मुख्यालय अस्पताल में हेल्पलाइन नंबर भी (7655800760) जारी किया है. वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा- 'जो हुआ वह निंदनीय है, ओडिशा में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है. मैं राज्य सरकार से आग्रह करता हूं कि वह तत्काल कार्रवाई करें.'

मामले में गिरफ्तार हुए 32 लोग
संबलपुर कलेक्टर अनन्या दास ने जानकारी दी कि हिंसा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तत्काल कार्रवाई की गई. प्रशासन ने तैनात दमकल वाहनों की मदद से आग पर भी जल्द ही काबू पा लिया और मामले में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया. दास ने बताया कि शहर में भारी पुलिस तैनाती के बावजूद, पश्चिमी ओडिशा शहर में रिंग रोड मंगला मंदिर के पास एक युवक की हत्या कर दी गई. युवक को क्यों मारा गया इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है और न ही मृतक की पहचान हो पाई है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'बीजेपी से लड़ना है तो विचारधारा के साथ...', 2024 से पहले विपक्ष एकजुटता पर बोले ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget