एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'बीजेपी से लड़ना है तो विचारधारा के साथ...', 2024 से पहले विपक्ष एकजुटता पर बोले ओवैसी

Asaduddin Owaisi Statement: एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी की केंद्र सरकार पर निशाना साधा. इस दौरान लोकसभा 2024 के चुनाव को लेकर विपक्ष के एकजुट होने पर भी उन्होंने बयान दिया.

Owaisi On Opposotion Alliance: साल 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर एक तरफ सत्तारुढ़ बीजेपी अपनी विचारधारा के साथ लड़ने की तैयारी कर रही है. वहीं तमाम विपक्षी दल एकजुट होकर बीजेपी को टक्कर देने की कोशिश कर रहे हैं. इस सिलसिले में एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि अगर विपक्ष को बीजेपी को टक्कर देनी है तो विचारधारा से देनी होगी.

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता के आह्वान पर यह प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बीजेपी को विचारधारा से समझौता करके नहीं रोका जा सकता. आपको विचारधारा में अंतर बताकर बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी.

विपक्ष को विचारधारा से मात देने की सलाह
शुक्रवार (14 अप्रैल) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी. इस दौरान वह बीजेपी की केंद्र सरकार पर निशाना साधते नजर आए. लोकसभा 2024 के चुनाव को लेकर विपक्ष के एकजुट होने पर उन्होंने कहा कि 2024 में बीजेपी को विचारधारा के आधार पर रोकना होगा. बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सीएम बिहार के मदरसा अजीजा में क्यों नहीं जा रहे हैं? यह ऐतिहासिक मदरसा है, जहां कुरान-ए-करीम सहित 4500 किताबें जलाई जाती हैं. जब तक आप बीजेपी से विचारधारा के साथ नहीं लड़ेंगे, तब तक आप उन्हें रोक नहीं सकते. 

बीजेपी सरकार पर लगाए आरोप
ओवैसी ने आगे कहा कि देश में मुस्लिम बच्चों को मदरसों में पढ़ने के लिए मजबूर किया जाता है. इसकी वजह ये है कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने प्री-मैट्रिक फेलोशिप केवल 9वीं और 10वीं कक्षा तक सीमित कर दी है. वित्त मंत्री के बयान का हवाला देते हुए ओवैसी ने कहा कि अमेरिका में वित्त मंत्री ने कहा कि देश में मुस्लिम आबादी बढ़ रही है, यह पाकिस्तान से बेहतर है. वित्त मंत्री ने कहा कि यहां फेलोशिप दी जाती है. 2014 में मोदी सरकार को कुंडू समिति की रिपोर्ट दी गई थी जिसमें यह कहा गया था कि मुस्लिम समुदाय का ड्रॉपआउट प्राथमिक कक्षा से शुरू होता है. यह भी कहा कि मुस्लिम इलाकों में सरकारी स्कूल नहीं खुलते हैं.

मुसलमानों के ड्रॉपआउट होने का जिम्मेदार कौन?
बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि आप स्कूल नहीं खोल रहे हैं, इसलिए बच्चे मदरसों में पढ़ते हैं. यूपीए सरकार में प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप थी, लेकिन मोदी सरकार ने इसे 8 साल बाद और अचानक शिक्षा का अधिकार अधिनियम को याद करके इसे बंद कर दिया. जिसका नतीजा यह हुआ कि मुसलमान पढ़ नहीं पा रहे, क्योंकि उनके पास पैसे नहीं हैं. इस दौरान ओवैसी ने तेलंगाना के सीएम केसीआर की ओर से बीआर आंबेडकर की 125 फीट की प्रतिमा के अनावरण के जरिये श्रद्धांजलि को उन सभी लोगों के लिए संदेश बताया जो संविधान को कमजोर करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: Mallikarjun Kharge Speech: 'अगर 70 साल में हम कुछ नहीं करते तो मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं होते', बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खरगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget