एक्सप्लोरर

Coronavirus in Rayagada: ओडिशा के रायगडा जिले में 'कोरोना विस्फोट', दो हॉस्टल में 64 छात्र मिले कोविड से संक्रमित

Odisha Coronavirus: Rayagada के जिलाधिकारी सरोज मिश्रा ने बताया कि रैंडम परीक्षण के दौरान हमने दो हॉस्टल में 64 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. छात्रों में कोई लक्षण नहीं हैं.

Coronavirus in Odisha: ओडिशा के रायगडा जिले (Rayagada District) में कई स्कूली छात्र कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. रायगडा जिले में दो हॉस्टल में रहने वाले 64 स्कूली छात्र कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. रैंडम टेस्टिंग के बाद ये छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले. हालांकि इन छात्रों में कोविड-19 (COVID-19 के कोई लक्षण नहीं हैं. फिलहाल सभी संक्रमित छात्रों को आइसोलेट कर दिया गया है. रायगडा के जिलाधिकारी (DM) सरोज कुमार मिश्रा के अनुसार एहतियात बरत रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में है. जिलाधिकारी ने कहा कि यहां कोरोना का कोई प्रकोप नहीं है. सावधानी बरती जा रही है.

ओडिशा में 64 स्कूली छात्र कोरोना पॉजिटिव

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जिलाधिकारी सरोज मिश्रा ने बताया कि रैंडम परीक्षण के दौरान हमने दो छात्रावासों में 64 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.  छात्रों में कोई लक्षण नहीं है और उन्हें अलग कर दिया गया है. हालांकि, हम उनके नमूने को रीचेकिंग के लिए राज्य मुख्यालय में भेज रहे हैं. दोनों हॉस्टल में मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है. रायगडा जिला मुख्यालय अन्वेषा छात्रावास (Anwesha Hostel) के कुल 44 छात्र पॉजिटिव पाए गए. इस छात्रावास में रायगडा के नौ अलग-अलग अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र रहते हैं. इसी तरह, रायगडा जिले के बिस्मम कटक ब्लॉक में हाटामुनिगुडा छात्रावास के 22 छात्र कोविड से संक्रमित मिले हैं.

ये भी पढ़ें:

Asani Cyclone: भीषण चक्रवात में बदल जाएगा 'असानी' चक्रवाती तूफान, बंगाल-ओडिशा से आंध्र प्रदेश तक अलर्ट

रैंडम टेस्ट में कोरोना संक्रमण का पता चला

राज्य के जन स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थिति का जायजा लेने के लिए हॉस्टल्स में पहुंची है. जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ सत्यनारायण पाणिग्रही ने कहा कि सभी बच्चे बिल्कुल ठीक हैं. वहां सभी पॉजिटिव मामलों का ध्यान रखा जा रहा है और पर्याप्त दवा उपलब्ध कराई जा रही है. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. जिला प्रशासन के साथ जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोटलागुडा में अन्वेषा छात्रावास के 257 छात्रों को 4 मई को स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना पड़ा. उनमें से 44 छात्र कोविड पॉजिटिव मिले जिसके बाद डीएम ने तुरंत ही इसे लेकर निर्देश जारी किए. प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 71 नए केस सामने आए थे.

ये भी पढ़ें:

Raj Thackeray Ayodhya Visit: राज ठाकरे के अयोध्या दौरे ने बढ़ाया सियासी पारा, पोस्टर वॉर पर प्रशासन का एक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget