एक्सप्लोरर

Asani Cyclone: भीषण चक्रवात में बदल जाएगा 'असानी' चक्रवाती तूफान, बंगाल-ओडिशा से आंध्र प्रदेश तक अलर्ट

Asani Cyclone: बंगाल के तटीय क्षेत्रों में चक्रवात से निपटने के लिए तैयारियां जारी है. तटीय जिलों के प्रत्येक अनुमंडल और मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष खुल रहे हैं. 5 आपातकालीन प्रतिक्रिया दल चक्रवाती तूफान के लिए तैयार हैं.

Asani Cyclone: 'असानी' नाम के चक्रवाती तूफान का अगले 24 घंटों में और तेज होने की आशंका है. चक्रवात अब विशाखापत्तनम से 940 किमी और ओडिशा में पुरी से 1000 किमी दूरी पर है. चक्रवात के 10 मई को पश्चिम बंगाल पहुंच सकता है जिसे देखते हुए राज्य हाई अलर्ट पर है. बंगाल के तटीय क्षेत्रों में चक्रवात से निपटने के लिए तैयारियां जारी है. तटीय जिलों के प्रत्येक अनुमंडल और मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष खुल रहे हैं. 5 आपातकालीन प्रतिक्रिया दल चक्रवाती तूफान के लिए तैयार हैं. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, कोस्टल गार्ड और नेवी अलर्ट पर है.

ममता बनर्जी ने अपना दौरा स्थगित किया
इस बीच, चक्रवाती तूफान को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना जिला दौरा कार्यक्रम स्थगित कर दिया है. टीएमसी महासचिव कुणाल घोष ने बताया कि 'असानी' तूफान के मद्देनजर, पश्चिम मिदनापुर और झारग्राम में सीएम ममता बनर्जी के 3 दिवसीय कार्यक्रम को 10, 11 और 12 मई से 17, 18 और 19 मई को पुनर्निर्धारित किया गया है.

ओडिशा बंगाल के इन इलाकों में हो सकती है बारिश
आईएमडी ने कहा कि ओडिशा के तटीय जिलों और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित राज्य के दक्षिणी हिस्से में मंगलवार से हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है. मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 10 मई से अगली सूचना तक समुद्र में और पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा के तटों पर नहीं जाएं. मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा तट के पास समुद्र की स्थिति नौ मई को खराब और 10 मई को अत्यधिक खराब हो जाएगी. समुद्र में हवा की गति 10 मई को बढ़कर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान है.

असानी’ नाम का यह है मतलब
मौसम कार्यालय के मुताबिक, चक्रवाती तूफान का नाम ‘असानी’ रखा गया है, जो ‘क्रोध’ के लिए इस्तेमाल सिंहली भाषा का शब्द है. यह तूफान अंडमान द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर से 380 किलोमीटर पश्चिम में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में केंद्रित है.

यह भी पढ़ें: 

Al Qaeda Chief Video: अलकायदा प्रमुख ने कहा- अमेरिकी कमजोरी की वजह से यूक्रेन बना रूसी हमले का शिकार

Russia Ukraine War: मारियुपोल के स्टील प्लांट में घमासान लड़ाई जारी, विजय दिवस से पहले शहर का अंतिम गढ़ जीतना चाहती है रूसी सेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget