एक्सप्लोरर

अब अग्निवीरों के लिए इस सरकार ने किया बड़ा फैसला, इन सरकारी नौकरियों में मिलेगा आरक्षण

Odisha News: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बड़ा फैसला किया है. कैबिनेट मीटिंग में राज्य की वर्दी सेवाओं में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दे दी है.

Odisha News: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बड़ा फैसला किया है. गुरुवार (12 सितंबर) को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुई कैबिनेट मीटिंग में राज्य की वर्दी सेवाओं में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दे दी है. पूर्व अग्निवीरों के लिए पुलिस, वन रक्षक, अग्निशमन सेवा और आबकारी विभाग में रिक्तियों का 10 प्रतिशत आवंटित आरक्षण देने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. 

इसके अलावा दो अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल गई है. लोक सेवा भवन में राज्य के मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने कैबिनेट मीटिंग के बाद इन निर्णयों के बारे में जानकारी दी. 

मुख्य सचिव ने दी जानकारी 

मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने जानकरी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य राज्य के सभी समूह 'सी' और 'डी' पदों को कवर करते हुए समान सेवाओं में पूर्व-अग्निवीरों को नौकरी के अवसर प्रदान करना है. वहीं, यह 10 प्रतिशत आरक्षण पूर्व सैनिकों के लिए मौजूदा आरक्षण लाभों के अतिरिक्त प्रदान किया जाएगा. 

उन्होंने आगे कहा कि अग्निवीर चार साल तक सेना में रहते हैं. उनके पास सभी जरूरी प्रशिक्षण होता है. 4 साल पूरे होने के बाद कुछ ही लोगों को एक्सटेंशन मिलता है. लेकिन अब ओडिशा इन अग्निवीरों को समान सेवाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण देगा. 

न्यूनतम योग्यताएं करनी होगी पूरी

मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि ओडिशा में पुलिस भर्ती के लिए अग्निवीरों को न्यूनतम योग्यताएं पूरी करनी होंगी. हालांकि, उन्हें फिजिकल टेस्ट से छूट दी जाएगी और ऊपरी आयु सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी. वहीं, अब सरकारी कर्मचारी की मृत्यु होने पर अब कर्मचारी की बेटी को भी नौकरी मिलेगी. लेकिन लड़की अविवाहित होनी जरूरी है. कैबिनेट मीटिंग में गोपालपुर बंदरगाह के स्वामित्व के हस्तांतरण और संशोधित रियायत समझौते पर हस्ताक्षर करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है. 

यह भी पढ़ें: पैगंबर मोहम्मद की बेअदबी के आरोपी को पहले भीड़ से पुलिस ने बचाया, अब अधिकारी ने ही मार दी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget