एक्सप्लोरर

Odisha News: स्पोर्ट्स मीट के दौरान हुआ हादसा, गर्दन के आर-पार हुआ भाला

Javelin Pierced: भाला लड़के की गर्दन में फंस गया था. उसे तुरंत बलांगीर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. डॉक्टरों ने भाले को निकाल कर लड़के की जान बचाई है.

Odisha News: ओडिशा (Odisha) के बलांगीर जिले में शनिवार (16 दिसंबर) को एक सरकारी स्कूल की वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दौरान एक लड़के की गर्दन में भाला घुस गया. इसके बाद नौवीं क्लास के स्टूडेंट (Student ) सदानंद मेहर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने भाले को उसकी गर्दन से निकार कर उसकी जान बचाई. 

नौवीं क्लास के स्टूडेंट की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. बताया जाता है कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान अगलपुर बॉयज पंचायत हाई स्कूल (High School) में एक स्टूडेंट ने भाला फेंका था, जिसके बाद भाला सीधा सदानंद मेहर की गर्दन के दाईं ओर से लगा और उसके बाईं ओर से निकल गया.

आईसीयू में भर्ती है

भाला लड़के की गर्दन में फंस गया था, जिसके तुरंत बाद लड़के को बलांगीर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने भाला निकाल दिया. हालांकि, मेहर अब अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है.

स्कूल में स्पोर्ट्स मीट थी 

जिला कलेक्टर ने बताया कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस दौरान स्कूल में एक स्पोर्ट्स मीट चल रही थी. हमें ये जानकर राहत मिली है कि बच्चा खतरे से बाहर है." जिला कलेक्टर के अधिकारियों ने स्टूडेंट के परिवार को ₹30,000 की तत्काल सहायता प्रदान करने का आदेश भी दिया.

सीएम नवीन पटनायक ने दिए निर्देश

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी निर्देश दिया है कि लड़के को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए और इसके लिए आवश्यक धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष से पूरी की जाएगी. दुर्घटना के बारे में बात करते हुए, बच्चे के चाचा अच्युतानंद मेहर ने कहा, "स्कूल के अधिकारियों के तरफ से मुझे इसके बारे में सूचित किया गया, जिसके बाद मैं अस्पताल पहुंचा." हादसे के बाद स्पोर्ट्स मीट सस्पेंड कर दी गई.

ये भी पढ़ें:Sukhu Defends Rahul Gandhi: 'भारत जोड़ो यात्रा से नर्वस है BJP, राहुल का बयान देश विरोधी नहीं', बोले हिमाचल के CM सुक्खू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget