एक्सप्लोरर

Odd Even:नियम तोड़ने पर 4 हजार का जुर्माना, दूसरे राज्यों के सीएम को छूट, दिल्ली के CM दायरे में आएंगे

देश की राजधानी दिल्ली में अगले महीने की 4 तारीख से 15 तारीख तक रोड पर एक दिन ऑड नंबर और एक दिन ईवन नंबर वाली गाड़ियों को ही चलने की इजाजत होगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर इससे जुड़ी सारी जानकारियां दी हैं.

नई दिल्लीः  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 4 नवंबर से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू होगा, इसे लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस करके पूरी जानकारी साझा की. ऑड-ईवन फॉर्मूले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसके दायरे में दोपहिया वाहनों के साथ महिलाएं भी नहीं होंगी. इसके अलावा जिस गाड़ी में महिलाओं के अलावा 12 साल से कम उम्र के बच्चे होंगे उन्हें भी ऑड-ईवन से फ्री रखा जाएगा. सबसे दिलस्चप बात ये रही है कि केजरीवाल ने दूसरे राज्यों के सीएम को ऑड-ईवन से छूट दी, जबकि दिल्ली के सीएम को इसके दायरे में रखा. इसी तरह उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों को ऑड-ईवन से बाहर रखा, लेकिन अपनी सरकार के मंत्रियों को इससे किसी प्रकार की छूट नहीं दी है.

पब्लिक ट्रांसपोर्ट और वीवीआईपी गाड़ियों को भी ऑड-ईवन से छूट मिलेगी. सीएनजी वाहनों को कोई छूट नहीं मिलेगी. पिछली बार सीएनजी व्हीकल स्टीकर्स का ऑड-ईवन के दौरान काफी दुरुपयोग हुआ था जिसके चलते दिल्ली सरकार ने ये फैसला लिया है. इन सबके साथ नियम तोड़ने वाले को 4 हजार रुपए का जुर्माना देना होगा.

ऑड-ईवन के दौरान लोगों को परेशानी से बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने 2 हजार बसों का इंतजाम किया है. अधिकारियों ने इसके लिए निजी बस चालकों से बात भी कर ली है.

क्या है ऑड-ईवन ऑड-ईवन के दौरान सरकार ऑड और ईवन नंवबर प्लेट के वाहनों के लिए दिन तय करती है कि एक दिन ऑड नंबर के वाहन चलेंगे और एक दिन ईवन नंबर की गाड़ियों को सड़क पर उतरने की मंजूरी मिलेगी.

छूट के यह हैं नियम

  • जिस गाड़ी में सिर्फ महिलाएं होंगी उन्हें ऑड-ईवन नियम से छूट मिलेगी
  • जिस गाड़ी में महिलाओं के अलावा 12 साल से कम उम्र के बच्चे होंगे उन्हें भी ऑड-ईवन से फ्री रखा जाएगा
  • टू व्हीलर्स पर भी ये लागू नहीं होगा
  • स्कूल बच्चों को ले जाने वाली गाड़ियों को छूट मिली है
  • मरीजों को ले जाने वाली गाड़ियों को छूट मिली है
  • इमरजेंसी वाहनों को छूट मिली है
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट और वीवीआईपी गाड़ियों को भी ऑड-ईवन से छूट मिलेगी
  • सीएनजी वाहनों को कोई छूट नहीं मिलेगी. पिछली बार सीएनजी व्हीकल स्टीकर्स का ऑड-ईवन के दौरान काफी दुरुपयोग हुआ था जिसके चलते दिल्ली सरकार ने ये फैसला
  • लिया है. इन सबके साथ नियम तोड़ने वाले को 4 हजार रुपए का जुर्माना देना होगा.
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट और वीवीआईपी गाड़ियों को छूट
  • केंद्र सरकार के सभी मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री, चीफ जस्टिस, संवैधानिक पदों पर आसीन अधिकारियों को इससे छूट मिलेगी. हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं सभी मंत्री इसके दायरे में आएंगे
  • सीएनजी के निजी वाहनों को छूट नहीं, सार्वजनिक वाहनों पर लागू नहीं होगी यह व्यवस्था

पहले भी महिलाओं को मिली थी छूट

महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से 2016 में भी छूट दी गई थी. दिल्ली में महिलाएं अपने वाहनों में ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं, इस कारण ऐसा किया गया था. इसके अतिरिक्त, महिला ड्राइवरों और स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ स्कूली वाहनों को छूट मिली थी. इस बार भी महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर छूट दी गई है.

पिछली बार भी टूव्हिलर्स थे ऑड-ईवन से फ्री

पिछली बार सभी दोपहिया वाहनों को वैकल्पिक दिन बार से छूट दी गई थी. इस बार भी छूट दी गई है. सरकार का मानना है कि शहर की बसों और मेट्रो रेल की मौजूदा क्षमता के साथ, सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों को ले जाना संभव नहीं था. दिल्ली में चलने वाले दोपहिया वाहनों की संख्या का नवीनतम अनुमान 70 लाख से अधिक है. अगर दो पहिया वाहनों को छूट नहीं दी जाती है तो इससे हर दिन सार्वजनिक परिवहन पर स्विच वाले 35 लाख से अधिक लोग होंगे.

दिल्ली ऑड-ईवन: जानिए किन वाहनों को मिली छूट, किन को नहीं? नियम तोड़ने पर कितनी है फाइन ?

हरियाणा चुनाव: अशोक तंवर ने खेला एक और दांव, ऐलनाबाद सीट पर अभय चौटाला का समर्थन किया

दिवाली पर दहलाने की साजिश में नेपाल बॉर्डर से भारत में घुसे आतंकी, NIA ने जारी किया अलर्ट- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget