एक्सप्लोरर

खुलासा: ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को द्वारका सेठ ने लगाया 390 करोड़ का चूना

सीबीआई ने द्वारका दास सेठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, इस कंपनी के डायरेक्टर दुबई में हैं. सीबीआई इन लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने जा रही है.

नई दिल्ली: नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विक्रम कोठारी के बैंक घोटाले के बीच एक और घोटाला सामने आया है. दिल्ली में द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को 390 करोड़ का चूना लगाया है. इस मामले में सीबीआई ने द्वारका दास सेठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, इस कंपनी के डायरेक्टर दुबई में हैं. सीबीआई इन लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने जा रही है. खुलासा: ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को द्वारका सेठ ने लगाया 390 करोड़ का चूना सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली के हीरा कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज किया है. केस द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के डायरेक्टरों सभ्य सेठ, रीता सेठ, कृष्ण कुमार सिंह, रवि सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है. कंपनी हीरे के कारोबार के बिजनेस में है. साल 2007 से 2012 के बीच कंपनी ने ओबीसी से 389 करोड़ का कर्ज लिया था. गौर करने वाली बात ये है कि इस कंपनी को भी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग यानी एलओयू के जरिए कर्ज दिए गए और वो कर्ज डूब गए. छह महीने पहले बैंक ने सीबीआई को शिकायत दी तब केस दर्ज हुआ. कांग्रेस ने 390 करोड़ के इस घोटाले को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि जिस समय बैंक ने द्वारका दास सेठ को कर्ज दिया तब सरकार यूपीए की थी. फिर भी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला मोदी पर निशाना साध रहे हैं. सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि ये नया घोटालेबाज भी भाग चुका है. वहीं, साढे 11 हजार के PNB घोटाले पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. पीएम मोदी ने कहा है कि आर्थिक अनियमितताओं पर सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है और आगे भी करती रहेगी. घोटाले का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. यह भी पढ़ें- पीएनबी घोटाला: ईडी ने नीरव मोदी की 44 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की पीएनबी घोटाला: प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आर्थिक गड़बड़ियां स्वीकार नहीं, कड़ी कार्रवाई होगी रोटोमैक घोटला: कोर्ट ने CBI की ट्रांजिट रिमांड की याचिका को दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget