एक्सप्लोरर

BJP से निलंबित नूपुर शर्मा को मिला हथियार का लाइसेंस, पैगंबर विवाद के बाद लगातार मिल रही थीं धमकियां

Nupur Sharma: नूपुर शर्मा ने जून 2022 में एक टीवी डिबेट पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद काफी विरोध हुआ था.

Nupur Sharma Gets Gun Licence: बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा को हथियार रखने का लाइसेंस मिल गया है. नूपुर शर्मा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए गन लाइसेंस के लिए अर्जी दी थी. पैगंबर मोहम्मद विवाद के बाद से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार (12 जनवरी) को इसकी जानकारी दी है. 

नूपुर शर्मा ने जून 2022 में एक टीवी डिबेट पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद काफी विरोध हुआ था. कई राज्यों में उनके खिलाफ मामले भी दर्ज कराए गए. कथित तौर पर उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थीं. विवाद को देखते हुए बीजेपी ने भी उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था. धमकियां मिलने पर नूपुर शर्मा ने आत्मरक्षा के लिए शस्त्र रखने की अनुमति मांगी थी.

नूपुर को विदेशों से भी मिली थी धमकियां

नूपुर शर्मा के खिलाफ 8 राज्यों में 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने सभी मामलों को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया. पैगंबर विवाद को लेकर नूपुर शर्मा को भारत के अलावा विदेशों से भी 'सर तन से जुदा' की धमकी दी गई थी. राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल और पुणे में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के पीछे एक वजह यह सामने आई थी कि उन लोगों ने कथित तौर पर नूपुर शर्मा का समर्थन किया था. बीजेपी से निलंबन के बाद नूपुर शर्मा ने भी अपना बयान बिना शर्त वापस ले लिया था. 

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को कड़ी फटकार लगाई थी. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पारदीवाला ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि देश में खराब हुए माहौल के लिए नूपुर शर्मा जिम्मेदार हैं. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को भी फटकार लगाई थी और पूछा था कि FIR दर्ज होने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई?

ये भी पढ़ें- Mission 2024: कांग्रेस को विपक्ष का साथ मिल सकता है, लेकिन हर राज्य में लोकसभा सीटों पर सहयोग मिलना मुश्किल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget