एक्सप्लोरर

अब BJP के दिलीप घोष की फिसली जुबान! CM ममता पर ऐसा कहा, जो छिड़ा घमासान? TMC बोली- कलंक हैं

Dilip Ghosh on Mamata Banerjee: बीजेपी नेता की इस टिप्पणी को लेकर टीएमसी ने उनके खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दी है.

Dilip Ghosh on Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की चीफ ममता बनर्जी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद दिलीप घोष ने विवादित टिप्पणी की है. मंगलवार (26 मार्च, 2024) को जब उन्हें एक कथित वीडियो क्लिप में ममता बनर्जी की पारिवारिक पृष्ठभूमि का मजाक बनाते देखा गया तो उसके बाद तो मानो सियासी संग्राम छिड़ गया.

वायरल क्लिप में भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष को टीएमसी के चुनावी नारे 'बांग्ला निजेर मेयेके चाई' (बंगाल अपनी बेटी चाहता है) का मजाक उड़ाते हुए देखा गया. क्लिप में दिलीप घोष कहते दिखे, ‘‘जब वह गोवा जाती हैं तो कहती हैं कि वह गोवा की बेटी हैं. त्रिपुरा में वह कहती हैं कि वह त्रिपुरा की बेटी हैं. पहले, उन्हें यह स्पष्ट करने दीजिए कि...’’ 

पश्चिम बंगाल की CM पर क्या बोले BJP के दिलीप घोष? देखिए:

देखते ही देखते वायरल हुआ दिलीप घोष के बयान से जुड़ा वीडियो

टीएमसी ने दिलीप घोष की आलोचना करते हुए उक्त वीडियो क्लिप शेयर की. हालांकि, समाचार एजेंसी 'पीटीआई-भाषा' ने वायरल क्लिप की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की. वैसे, मेदिनीपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद दिलीप घोष उस दौरान टीएमसी के 2021 चुनाव नारे 'बांग्ला निजेर मेयेके चाई' का जिक्र कर रहे थे.

TMC के कीर्ति आजाद ने भी दिलीप घोष पर बोला हमला

बाद में लोकसभा चुनाव 2024 में बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष के बयान पर टीएमसी की ओर से कड़ा जवाब दिया गया. पलटवार में कहा गया कि दिलीप घोष की यह टिप्पणी 'भाजपा का डीएनए' दर्शाती है. TMC के कीर्ति आजाद ने BJP पर यूं किया पलटवार:

पश्चिम बंगाल की मंत्री ने कहा, BJP का DNA दिखाते हैं ये बयान 

बंगाल की महिला और बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने दिलीप घोष से माफी की मांग की और कहा कि ये टिप्पणियां 'भाजपा के डीएनए' को दर्शाती हैं. शशि पांजा के मुताबिक, ‘‘उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए। यह टिप्पणियां भाजपा खेमे के डीएनए को दर्शाती हैं, जिससे भाजपा की स्त्रीद्वेषी मानसिकता की बू आती है. निर्वाचन आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए.’’

राजनीतिक नेतृत्व के नाम पर दिलीप घोष हैं कलंक!- TMC

टीएमसी के 'एक्स' पोस्ट में कहा गया, ‘‘दिलीप घोष राजनीतिक नेतृत्व के नाम पर कलंक हैं! मां दुर्गा की वंशावली को चुनौती देने से लेकर अब ममता बनर्जी की वंशावली पर सवाल उठाने तक, वह नैतिक दिवालियापन की सबसे गंदी गहराइयों में डूबे हैं. एक बात बिल्कुल स्पष्ट है: घोष के मन में बंगाल की महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है, चाहे वह हिंदू धर्म की प्रतिष्ठित देवी हों या भारत की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हों.’’

यह भी पढ़िएः संदेशखाली की जिस पीड़िता को BJP ने बनाया उम्मीदवार, PM मोदी ने उनसे फोन पर क्या की बात? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget