एक्सप्लोरर

Coronavirus: जिस रफ्तार से बढ़ रही हैं कोरोना संक्रमितों की संख्या, उसी रफ्तार से बढ़े हैं देश में मौत के आंकड़े

ताजा आंकड़ों के अध्ययन से जो तथ्य सामने आ रहा है वह भयावह है. पिछले चार सप्ताह के आंकड़ों से पता चलता है कि कोरोना से होने वाली मौतें भी संक्रमण की रफ्तार से ही बढ़ रही हैं.

कोरोना को लेकर हालात दिनों-दिन बदतर होते जा रहे हैं. इस महामारी को लेकर जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उससे स्थिति की भयावहता को समझा जा सकता है. अब तक कम से कम इस बात का संतोष था कि देश में  संक्रमित मरीजों की तादाद भले ही बढ़ रही हो, लेकिन कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या नियंत्रण में है. लेकिन ताजा आंकड़ों के अध्ययन से जो तथ्य सामने आ रहा है वह भयावह है. पिछले चार सप्ताह के आंकड़ों से पता चलता है कि कोरोना से होने वाली मौतें भी संक्रमण की रफ्तार से ही बढ़ रही हैं. कोरोना संक्रमित और उससे होने वाली मौत 4.5 गुना हो गईं 8 मार्च से कोरोना के कारण होने वाली मौतें की दर उसी गति से बढ़ी हैं, जिस गति से देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़ी है. इस दौरान रोजाना सामने आने वाले प्रकरणों में सात दिनों का औसत लिया जाए तो संक्रमित मरीजों की संख्या व कोरोना से होने वाली मौतें दोनों ही करीब 345 फीसदी की दर से बढी हैं. 8 मार्च को देश में प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या 96 (सात दिनों में होने वाली औसत मौतें) थी. 4 अप्रैल को ये संख्या बढ़कर 425 (ये भी पिछले 7 दिनों में होने वाली मौतों का औसत है) हो गई. स्पष्ट है कि कोरोना से होने वाली मौतें इस अवधि में 4.5 गुना बढ़ गईं. इसी अवधि में कोरोना संक्रमित मरीज भी इसी रफ्तार से बढ़े हैं. मौतों की दर में होने वाली ये वृद्धि महामारी की शुरुआत से सबसे ज्यादा है. 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच 2,974 मौतें जबकि इस अवधि के पहले चार सप्ताह (8 फरवरी से 8 मार्च, 2021) में संक्रमितों की संख्या में तो 50 फीसदी की वृद्धि हुई थी, लेकिन कोरोना से होने वाली मौतों की दर स्थिर थी. पिछले सप्ताह 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कोरोना की वजह से 2974 लोगों की जान गई. उसके पिछले सप्ताह में मौतों का आंकड़ा 1875 था. यानि एक सप्ताह में कोविड से होने वाली मौतों में 59 प्रतिशत का उछाल आया है, जो बेहद चिंताजनक है. भारत में कोरोना महामारी की शुरूआत से होने वाली मौतों की बात करें तो ये एक सप्ताह में आया सबसे बड़ा उछाल है. ये भी पढ़ें- कोरोना कितना विकराल रूप धारण कर चुका है, All India रिपोर्ट देखिए यूपी में कोरोना की नई गाइडलाइंस जारी, 1 मरीज मिलने पर 20 घरों का इलाका होगा सील
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget