एक्सप्लोरर

J&K: पुलवामा जैसे हमले का अलर्ट, बारामूला से कार चोरी, आतंकियों ने हाइवे पर की रैकी

बारामूला-श्रीनगर हाइवे पर आतंकवादियों के रैकी करने की भी खुफिया जानकारी मिली है. हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षाबलों के लिए नए गाइडलाइंस जारी किए गए हैं.

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान एक बार फिर कश्मीर को दहलाने की साजिश रच रहा है. भारतीय खुफिया एंजेसी को जानकारी मिली है कि पाकिस्तान कश्मीर में पुलवामा जैसे हमले की आतंकी साजिश बना रहा है. इस बार बारामूला-श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए फिदायीन हमले की आशंका है. बारामूला से एक कार चोरी होने के बाद उत्तरी, केंद्रीय कश्मीर हाई अलर्ट पर है. इस चोरी हुई सिल्वर ऑल्टो कार का नंबर है- JK05F 4911.

आशंका है कि चलती गाड़ी में IED ब्लास्ट के जरिए हमले को अंजाम दिया जा सकता है. कार चोरी का मामला दर्ज किया जा चुका है. कार चोरी होने से पहले ही उत्तरी कश्मीर अलर्ट पर था. खुफिया एजेंसियों से खबर मिली थी कि पाक आतंकी की अगुवाई में लश्कर के तीन आतंकी फिदायीन हमले की फिराक में हैं.

सुरक्षाबलों के लिए नए गाइडलाइंस बारामूला-श्रीनगर हाइवे पर आतंकवादियों के रैकी करने की भी खुफिया जानकारी मिली है. हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षाबलों के लिए नए गाइडलाइंस जारी किए गए हैं.

  • सुरक्षाबलों को आधुनिक उपकरण की मदद से चारों ओर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं
  • भीड़भाड़ वाले इलाकों में गैर जरूरी तैनाती से बचने के लिए कहा गया
  • ज्यादा से ज्यादा मोबाइल बुलेट प्रूफा गाड़ियों के इस्तेमाल के लिए कहा गया

2019 में हुआ था पुलवामा हमला 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 से अधिक सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए थे. पुलवामा में हुए बड़े आंतकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी और उसके असली साजिशकर्ता अभी भी पाकिस्तान में मौजूद हैं. इन्हीं साजिशकर्ताओं ने पुलवामा जैसी आतंकी हमले की साजिश एक बार फिर से रचनी शुरू कर दी है और उनके निशाने पर सुरक्षाबल हैं.

ये भी पढ़ें- पीएसी की बैठक में एनडीए पड़ा भारी: नहीं होगी पीएम केयर्स फंड की जांच, विपक्ष ने नहीं डाला दबाव दुनिया में कोरोना का टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में आए अबतक के सबसे ज्यादा 2.26 लाख नए मामले, 5388 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने बनासकांठा में किया विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, कहा- 'जनता की करते 25 साल हो गए'
PM मोदी ने बनासकांठा में किया विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, कहा- 'जनता की करते 25 साल हो गए'
यमुना में मनोज तिवारी ने लगाई डुबकी तो रिजिजू ने दिया स्विमिंग का चैलेंज, AAP बोली- 'गुमराह कर रहे'
यमुना में मनोज तिवारी ने लगाई डुबकी तो रिजिजू ने दिया स्विमिंग का चैलेंज, AAP बोली- 'गुमराह कर रहे'
चक्रवात 'अर्नब' से तबाही पर खरगे-राहुल ने जताया दुख, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग
चक्रवात 'अर्नब' से तबाही पर खरगे-राहुल ने जताया दुख, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget