एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: करीब 100 से अधिक विधानसभा सीटों पर मौजूद हैं उत्तर भारतीय?

बता दें कि महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय कांग्रेस के परंपरागत वोटर रहे हैं. मोदी लहर के बाद उत्तर भारतीयों ने कांग्रेस का दामन झटक दिया.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की लगभग आधी आबादी शहरों में रहती है. खासकर उत्तर भारतीय राज्यों में रोजगार की कमी की वजह से महाराष्ट्र के शहरों में उत्तर भारतीय लोगों की संख्या अब बढ़ती जा रही है. ये लोग अब चुनाव में अहम रोल भी कई सीटों पर निभा रहे हैं. महाराष्ट्र में मुंबई, नई मुंबई, नागपुर, पुणे, ठाणे, कोल्हापुर, औरंगाबाद, कल्याण, अकोला जैसे अनेक शहरों में बड़ी संख्या में उत्तर भारत के लोग हैं. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के शहरों में ही विधानसभा की 45 से अधिक सीटे हैं. इसके अलावा ठाणे-कल्याण, नागपुर, औरंगाबाद, पुणे आदि शहरों की सीटों को जोड़ लें तो करीब 100 से अधिक ऐसी सीटें जहां उत्तर भारतीय मौजूद हैं.

बता दें कि महाराष्ट्र में उत्तर भारतीय कांग्रेस के परंपरागत वोटर रहे हैं. मोदी लहर के बाद उत्तर भारतीयों ने कांग्रेस का दामन झटक दिया. कांग्रेस की बुरी हालत के बाद उत्तर भारतीयों ने बीजेपी की तरफ झुकाव दिखाया. एनडीए सरकार में उत्तर भारती लोगों को प्रतिनिधित्व देने की मंशा से विद्या ठाकुर को राज्यमंत्री बनाया गया था. लेकिन बीजेपी शिवसेना अभी भी उत्तर भारतीय लोगों को टिकट देने में कंजूसी दिखाती है. सूत्रों के मुताबिक मुंबई के आसपास शहरों में अभी भी कांग्रेस उत्तर भारतीय लोगों को टिकट देने में भरोसा दिखा सकती है. हालांकि जमीनी सच्चाई यह भी है कि उत्तर भारत के बड़े चेहरे कृपाशंकर सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है. 2014 के बाद से ही तमाम स्थानीय उत्तर भारतीय नेता कांग्रेस को छोड़ बीजेपी का दामन पकड़ लिये.

सूबे की सियासत में अभी भी चर्चा जोरो पर है कि बीजेपी शिवसेना की तुलना में कांग्रेस अभी भी उत्तर भारतीय उम्दीवार उतारने में उदारता दिखाएगी. 288 विधानसभा सीट वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उत्तर भारतीय किसके पाले में बैठेंगे यह तो भविष्य के गर्भ में छुपा है लेकिन पिछले दो चुनाव में उत्तर भारतीय लोगों का झुकाव परंपरागत कांग्रेस की तुलना में बीजेपी की तरफ ज्यादा हुआ है. इसे मोदी लहर का असर माना जाता है. इस बार कांग्रेस उत्तर भारतीय अधिक उम्मीदवार उतारती है तो क्या अपने इस परंपरागत वोटर को साध पाएगी?

DETAILS: महाराष्ट्र चुनाव में मुख्य मुद्दे क्या हैं और समाधान की उम्मीद किससे है?

पिता मुख्यमंत्री और बेटी सरकारी बस से जाती थी कॉलेज 

Maharashtra Assembly Elections 2019 : शरद पवार का राजनीतिक गुरु कौन है?

शिवसेना के नेता राज ठाकरे को जूनियर बाल ठाकरे क्यों कहते थे?

इमरजेंसी के दौरान महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने बाल ठाकरे के सामने रखी थीं ये दो शर्तें

महाराष्ट्र : 2014 के विधानसभा चुनाव का परिणाम

कुल सीटें - 288

बीजेपी – 122 (27.81%)

शिवसेना – 63 (19.35%)

कांग्रेस – 42 (17.95%)

एनसीपी - 41 (17.24%)

सीपीएम – 1 (0.39%)

एमएनएस – 1 (3.15%)

एआईएमआईएम – 2 (0.93%)

एसपी – 1 (0.17%)

राष्ट्रीय समाज पक्ष – 1 (0.49%)

निर्दलीय – 7 (4.71%)

बहुजन विकास अघाडी – 3 (0.62%)

भारिपा बहुजन महासंघ – 1 (0.89%)

वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी के पाले में करीब 27 प्रतिशत तो शिवसेना के करीब 19 प्रतिशत आये. वहीं, कांग्रेस और एनसीपी करीब करीब महज 17-17 प्रतिशत वोट बटोर सके.

एबीपी न्यूज -सी वोटर ओपिनियल पोल महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें है और बीजेपी और उसके सहयोगियों को में 205 सीटों पर जीत हासिल हो सकती हैं. वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 55 सीटों पर जीत मिल सकती है. अन्य को 28 सीटें मिलने का अनुमान है. महाराष्ट्र में सबसे बड़ी समस्या पानी और बेरोजगारी है. वहीं, मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़ी पसंद देवेंद्र फडणवीस हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
'बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश', रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
'बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश', रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
LIVE: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget