एक्सप्लोरर

सावधान! सेहत की इमारत कमजोर न कर दे Twin Tower के मलबे से निकला प्रदूषण? एक्सपर्ट्स ने चेताया

Supertech Twin Tower: नोएडा के ट्विन टावर को गिरा दिया गया है. आसपास की सोसायटी के लोग लौटने भी लगे हैं, दूसरी जगह शिफ्ट किया गया था वो लौटने भी लगे हैं, लेकिन अगले 2 दिन इन लोगों के लिए अहम हैं.

Noida Twin Tower: नोएडा के सेक्टर 93ए में स्थित सुपरटेक ट्विन टावर को 28 अगस्त 2022 को तय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे ब्लास्ट से गिरा दिया गया. टावर प्लानिंग के मुताबिक गिरा और किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई. टावरों के गिरने के 4-5 घंटे बाद आसपास की सोसायटियों में रहने वाले जिन लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया था वो लौटने भी लगे हैं, लेकिन अभी लौटना कुछ उम्र के लोगों के लिए ठीक नहीं है.

दरअसल, इन टावरों के गिरने बाद इनसे उठी धूल, मिट्टी और गैसों के गुबार आसपास के लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अगले कुछ दिनों तक अभी भी खतरा हो सकते हैं. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. हम बताने जा रहे हैं आखिर क्या है खतरा और इससे लड़ने के लिए किन बातों का रखें ध्यान.

क्या है खतरा

डॉक्टरों के मुताबिक, जब कोई इमारत गिरती है तो उसमें लगे सीमेंट, रेत और लोहे की वजह से मलबे से खतरनाक गैसें निकलती हैं. ये गैसें 300 से 400 मीटर के एरिया में ऑक्सीजन की मात्रा को काफी कम कर सकती हैं. मलबे से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रस ऑक्साइड, सल्फर डाई ऑक्साइड, नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड जैसी गैसें सेहत के लिए काफी खतरनाक हैं. डॉक्टरों का कहना है कि गैस के अलावा इन मलबों से धूल के छोटे-छोटे कण भी निकलते हैं जो दिखते नहीं हैं लेकिन आंखों और दिल पर काफी असर डाल सकते हैं.

इनको सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत

डॉक्टरों की मानें तो धूल के गुबार से आसपास हुए प्रदूषण और जहरीली गैसों की वजह से लोगों में बेचैनी व सांस लेने जैसी समस्या हो सकती है. बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाओं के लिए ऐसी स्थिति में रहना ठीक नहीं है. बच्चों और बुजुर्ग को तो खासतौर पर ऐसे माहौल से दूर रहने की जरूरत है.

कब तक ठीक हो सकता है वातावरण

डॉक्टरों का कहना है कि अभी कम से कम 2 दिन तक आसपास की सोसायटी में बुजुर्ग, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को रहने से बचना चाहिए. एक्सपर्ट बताते हैं कि इस इमारत को गिराने के लिए बारूद जलने से पैदा हुए कार्बन पार्टिकल या गैसें कुछ समय में खत्म हो जाती हैं, लेकिन मलबे के गिरने के बाद धूल और मिट्टी से पैदा हुए डस्‍ट पार्टिकल 48 घंटे तक हवा में रह सकते हैं. ये डस्ट पार्टिकल काफी नुकसानदायक होते हैं. ऐसे में इन लोगों को अभी 2 दिन इस माहौल से बचना चाहिए.

इन बातों का रखें ध्यान

  • धूल के गुबार से बीपी, शुगर, अस्थमा या सांस के मरीज को काफी दिक्कत हो सकती है. ऐसे लोग या तो इस माहौल से दूर रहें या फिर दवाई नियमित रूप से लें. मास्क लगाकर रहें.
  • वहीं अस्थमा, सीओपीडी या फेफड़ों से संबंधित अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज की सेहत इससे बिगड़ सकती है. ऐसे मरीज अपने इनहेलर्स का यूज करते रहें. अपने चेहरे को दिन में 2-3 बार धो लें.
  • खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेट रखें और ताजे फल खाते रहें.
  • अगर आपको गले में खराश, खांसी, सिर दर्द, बुखार, आंखों में जलन, नाक और त्वचा में खुजली जैसे लक्षण दिखें तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं.

ये भी पढ़ें

Twin Towers Demolition: ध्वस्त हुआ नोएडा का ट्विन टॉवर, जानिए विस्फोट के बाद कैसी रही आसपास के इलाकों की एयर क्वॉलिटी

नजदीकी सोसायटी की दीवारें क्षतिग्रस्त, कई अपार्टमेंट में खिड़कियों के शीशे चटके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', संसद मार्च में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', संसद मार्च में हिंसा पर बोला SC
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget