एक्सप्लोरर

Noida Twin Tower: जिस वक्त ट्विन टावर गिराने की चल रही थी कवायद, उसी दौरान एक शख्स बिल्डिंग में ले रहा था चैन की नींद

Twin Tower Demolition: 32 मंजिला बिल्डिंग चंद सेकेंड में जमींदोज हो गई. दोनों टावर को ढहाने की पूरी योजना बहुत बारिकी से तैयार की गयी थी.

Noida Twin Tower Demolition: नोएडा में जिस वक्त ट्विन टावर (Twin Tower) को गिराने की कवायद जारी थी, उसी वक्त एक शख्स बिल्डिंग में चैन की नींद ले रहा था. नोएडा में एमराल्ड कोर्ट (Emerald Court) हाउसिंग सोसाइटी के सदस्यों वाले एक ‘विशेष कार्यबल’ ने समय से सभी लोगों को वहां से बाहर निकाल लिया था, लेकिन ट्विन टावर गिराये जाने से चंद घंटे पहले कोर टीम तब बिल्कुल घबराकर हरकत में आ गयी, जब एक चौकस गार्ड ने घर खाली करने की समय सीमा बीत जाने के बाद भी एक व्यक्ति को उसके अपार्टमेंट में सोए होने की सूचना दी

आनन-फानन में सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को जगाया और समय रहते उसे उसके घर से बाहर निकाला. रेसिडेंट एसोसिएशन सुपरटेक द्वारा अवैध रूप से बनाये गये ट्विन टावर को लेकर अदालत गयी थी, उसके नौ साल बाद रविवार को नियंत्रित विस्फोटों के जरिये उन्हें ढहा दिया गया. देश में अबतक की यह इस प्रकार की सबसे बड़ा कवायद थी.

ट्विन टावर गिराने से पहले हुई थी विशेष तैयारी

32 मंजिल वाली बिल्डिंग ‘एपेक्स’ और 29 मंजिल वाली बिल्डिंग ‘सियान’ चंद सेंकेंड में जमींदोज हो गये. दोनों टावर को ढहाने की पूरी योजना बहुत बारीकी से तैयार की गयी थी. एमराल्ड कोर्ट में 15 आवासीय टावर हैं और हर टावर में 44 अपार्टमेंट हैं. इसमें लगभग 2500 निवासी और 1200 वाहन हैं. विशेष कार्यबल में सात सदस्य थे, जो सोसाइटी के ही निवासी हैं.  सुबह सात बजे बच्चों और बुजुर्गों समेत लगभग सभी लोग सोसाइटी के विशेष कार्यबल के सुनियोजित प्रयास के तहत 15 आवासीय टावर को खाली कर चुके थे. एमराल्ड कोर्ट के गौरव मेहरोत्रा ने कार्यबल का नेतृत्व किया. 

टावर के ऊपरी मंजिल में सो रहा था शख्स

रविवार को सुबह सात बजे से ठीक कुछ देर पहले एक सुरक्षागार्ड ने विशेष कार्यबल को एक टावर की ऊपरी मंजिल पर एक व्यक्ति के रह जाने की सूचना दी. विशेष कार्यबल के सदस्य नरेश केशवानी ने मीडिया से कहा कि टावर खाली कराने की हमारी दोहरी पुष्टीकरण प्रक्रिया के चलते हमें इसके बारे में पता चला. जानकारी सामने आयी कि एक को छोड़कर सभी लोग टावर से चले गये. यह भी पता चला कि यह व्यक्ति अपार्टमेंट में गहरी नींद में सो रहा था और टावर खाली करने की समय सीमा की बात उसके दिमाग से निकल गयी थी.

सुरक्षाकर्मियों ने जगाकर शख्स को बाहर निकाला

केशवानी ने कहा कि किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने उसे जगाया और उसे महज सात बजे के आसपास टावर से बाहर लाया गया. उन्होंने कहा कि विशेष कार्यबल ने एक महीने तक चिंतन-मनन किया और उसने दोहरी पुष्टीकरण प्रक्रिया बनायी. उन्होंने कहा कि इसी दोहरी पुष्टीकरण प्रक्रिया के चलते ऐसा हो सका कि सो रहे व्यक्ति की पहचान हो पायी और उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सका. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अवैध रूप से बनाये गये ट्विन टावर्स (Twin Tower Demolition) को गिरा देने का आदेश एक साल पहले दिया था.

ये भी पढ़ें:-
Noida Twin Tower: सेहत की इमारत कमजोर न करे दे ट्विन टावर के मलबे से निकला प्रदूषण और गैस

Twin Towers Demolition: ध्वस्त हुआ नोएडा का ट्विन टॉवर, जानिए विस्फोट के बाद कैसी रही आसपास के इलाकों की एयर क्वॉलिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget