एक्सप्लोरर

यातायात को सुगम बनाने के लिए नोएडा पुलिस कमिश्नर ने जारी की एडवाइजरी, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्यवाही

नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने गौतम बुध नगर के यातायात को सुगम बनाने के लिए एडवाइजरी जारी की है. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर यातायात पुलिस विभिन्न स्तर पर कार्रवाई कर रही है.

नोएडाः नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने जनपद गौतम बुद्ध नगर के यातायात को और अधिक सुगम बनाने के लिए एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में जन सामान्य को जाम जैसी स्थिति से निजात दिलाने और विशेषकर बरसात के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के उद्देश्य से सभी नागरिकों का आह्वान किया गया है.

लागू हुआ पुलिस कमिश्नर सिस्टम 

एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि जनपद गौतम बुद्ध नगर यातायात की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील जनपद हैं. अतः सभी नागरिकों का और अधिक दायित्व बढ़ जाता है. सभी नागरिक जनपद में अपने वाहनों का संचालन करते हुए यातायात नियमों का अक्षर से पालन सुनिश्चित करें, जिससे यातायात के दौरान सभी नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े. इसके साथ ही सभी वाहन चालक यातायात के दौरान सुरक्षित रहें.

इस संबंध में उन्होंने कहा कि जनपद में जब से पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू किया गया है, जनपद के यातायात को सुगम बनाने के लिए जनपद की यातायात पुलिस निरंतर स्तर पर तत्पर है और निरंतर जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के साथ-साथ यातायात को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित कर रही है.

पुलिस कमिश्नर सिस्टम से यातायात का संचालन होगा आसान

उन्होंने कहा कि इसका स्पष्ट परिणाम जन सामान्य को देखने को मिला है. जनपद में जहां कमिश्नरी सिस्टम लागू होने से पूर्व जैसे भंगेल, सेक्टर 18 अट्टा मार्केट, सेक्टर 37, बॉटनिकल गार्डन, एक्सप्रेस वे हाईवे, जीआईपी मॉल तथा नोएडा के बाकी चौराहों और स्थानों पर इसी प्रकार ग्रेटर नोएडा में परी चौक, सूरजपुर चौक सुतियाना आदि स्थानों पर निरंतर जाम की स्थिति बनी रहती थी.

पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के उपरांत अब उक्त सभी स्थानों पर तथा पूरे जनपद गौतम बुध नगर में अनवरत रूप से यातायात का संचालन हो रहा है और कहीं पर भी वर्तमान में जाम की स्थिति नहीं है. जिससे सीधा लाभ जनपद के जनसामान्य को प्राप्त हुआ है. उन्होंने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि आगे भी जनपद गौतम बुध नगर में कहीं पर भी जाम की स्थिति न रहे और यातायात के दौरान दुर्घटनाओं में जनहानि को रोका जा सके इसके लिए सभी जनपद के नागरिक अपने वाहनों का प्रयोग करते हुए यातायात नियमों का अक्षर से पालन सुनिश्चित करें.

यातायात के लिए दिए गए निर्देश

सभी वाहन चालक चौराहों पर रेड लाइट क्रास न करें, वाहन चलाते हुए सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, रॉन्ग साइड ड्राइविंग बिल्कुल ना करें, ओवरस्पीड वाहनों का संचालन ना करें, सभी वाहन चालक शहर में अपने वाहनों का निर्धारित स्थानों पर ही पार्किंग करें, सभी टू व्हीलर चालक यात्रा के दौरान हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें.

सभी यातायात नियमों का स्वप्रेरणा से अनुपालन सुनिश्चित करें और जनपद के यातायात को सुगम बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि सभी नागरिक यातायात के दौरान स्वयं को सुरक्षित बनाते हुए जनपद के यातायात को सुगम बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकें.

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्यवाही 

दूसरी ओर उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि जनपद के यातायात को सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस के द्वारा लगातार चालान आदि की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है. जनपद में अभियान चलाकर यातायात पुलिस के द्वारा गलत स्थानों पर पार्किंग किए जाने पर वृहद स्तर पर वाहन चालकों के चालान भी किए जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर शहर के चौराहों पर रेड लाइट क्रॉस करने, सीट बेल्ट न बांधने हेलमेट का प्रयोग न करने तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस लगातार जनपद में अभियान संचालित करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित कर रही है.

अंत में उन्होंने सभी नागरिकों का आह्वान किया है कि जनपद के यातायात को सुगम बनाने के लिए सभी वाहन चालक यातायात नियमों का स्वप्रेरणा से पालन करें ताकि सभी वाहन चालक यातायात पुलिस के द्वारा की जा रही कार्रवाई से बच सके तथा जनपद के यातायात को और अधिक सुगम एवं सर्वग्राही बनाया जा सके.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भावना कंठ, शिवानी सेहरावत: जांबाज़ महिलाएं जिन्होंने लाखों लड़कियों को बड़े सपने देखने की हिम्मत दी
Xप्लेन: भावना कंठ, शिवानी सेहरावत: जांबाज़ महिलाएं जिन्होंने लाखों लड़कियों को बड़े सपने देखने की हिम्मत दी
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
IAS संदीप सुल्तानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, हाई कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश
IAS संदीप सुल्तानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, हाई कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश
Parliament Monsoon Session LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget