एक्सप्लोरर

Noida में अभिनेता Sushant Singh Rajput के नाम पर लाखों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा के सेक्टर-46 का में कुछ लोगो ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर फिल्म बनाने के नाम पर होटल बुक किया और लगभग एक साल तक उसी होटल में रहे. उन्होंने एक चेक दिया जो बाउंस हो गया.

Noida Fraud Case: नोएडा में ठगी का आतंक इतना बढ़ गया है कि इसकी चपेट में बड़े बुजुर्ग, बच्चे सब आने लगे हैं. इस बार ठगों ने ठगी को अंजाम देने के लिए दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के नाम का इस्तेमाल कर लिया और अभिनेता के नाम पर एक फिल्म बनाने के बहाने 8 लाख रुपए की ठगी कर ली. 

दरअसल नोएडा के सेक्टर-46 का में कुछ लोगो ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर फिल्म बनाने के नाम पर होटल बुक किया और लगभग एक साल तक उसी होटल में रहे. उन्होंने किराया देते वक्त होटल मालिक के साथ धोखाधड़ी की, बाद में उन्होंने एक चेक दिया जोकि बाउंस हो गया. इस मामले में होटल के मालिक ने ठगों के खिलाफ नोएडा सेक्टर 39 थाने में मामला दर्ज करवाया है.

कोर्ट के आदेश के बाद मामला हुआ दर्ज
ठगी के इस मामले में नोएडा सेक्टर 39 थाना प्रभारी राजीव बालियान ने एबीपी न्यूज को बताया कि यह मामला काफी पुराना है लेकिन इसकी शिकायत 3 जून को होटल के मालिक मंगलम तिवारी ने की. दरअसल होटल मालिक ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि उनके होटल में साल 2020 में 4 लोग आए.

उन चारों लोगों के नाम विजय शेखर, नितिन पंत, सचिन तिवारी और वरुण खंडेलवाल थे. उन्होंने होटल में बताया कि वो सब डायरेक्टर है और वो सब मिल कर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह की मौत पर एक फिल्म बनाएंगे. वहीं उनके बीच एक शख्स जिसका नाम सचिन तिवारी है वह फिल्म में अभिनेता का रोल निभाना वाला था. इसके बाद उन्होंने होटल में रहना शुरू किया. उन चार लोगों ने चार कमरे बुक किए थे. वो लोग करीब एक साल तक होटल में रहे लेकिन उन्होंने इसके लिया किराया नहीं दिया.

8 लाख बन गया किराया
लगभग एक साल बीत जाने पर जब किराया लगभग 8 लाख रुपये के पास पहुंच गया, तब होटल के मालिक ने उनसे पैसे मांगने शुरू कर दिए, और उनसे बार बार पैसे की बात कहने लगा, इस पर उन्होंने होटल मालिक को एक चेक थमा दिया और होटल से चले गए. लेकिन जब होटल के मालिक ने इस चेक को जमा करवाया तो यह चेक बाउंस हो गया और इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है. 

इस घटना के बाद पीड़ित ने इस मामले में न्यायालय (Court) का दरवाजा खटखटाया जिस पर न्यायालय ने मामला दर्ज किया और फिर इस मामले की जांच के आदेश दे दिए. जिसके बाद यह मामला नोएडा सेक्टर 39 (Noida Sector 39) पहुंच गया, जहां पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

Kanpur Violence: कानपुर हिंसा का मास्टरमाइंड जफर हयात गिरफ्तार, अब तक 500 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Hyderabad Gang Rape Case: हैदराबाद गैंगरेप मामले में सभी पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग, पॉलिटिकल कनेक्शन भी आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget