एक्सप्लोरर

Delhi Waterlogging Problem: बारिश के बाद नहीं हो जलभराव की समस्या, ये है दिल्ली सरकार का प्लान

Delhi Rain Prepration: मनीष सिसोदिया ने कहा, "पिछले साल ये स्थान जलभराव के एक नए हॉटस्पॉट के रूप में उभरा था और जलजमाव के कारण यहां लोगों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा था."

Delhi Rain: दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने मानसून (Monsoon) के दौरान दिल्ली (Delhi) में होने वाले जलजमाव (Water Lodging) को रोकने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है.  इस बाबत पीडब्ल्यूडी ने दिल्ली के विभिन्न मुख्य जलजमाव वाले स्थानों को चिन्हित कर ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का काम कर रही है जो भारी बारिश के दौरान भी जलजमाव की स्थिति पैदा नही होने देंगे. शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने इन तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए आईपी.एस्टेट रिंग रोड, WHO बिल्डिंग के सामने होने वाले जलजमाव वाली जगह का दौरा किया और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से जलजमाव को रोकने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया.

पीडब्ल्यूडी द्वारा जलजमाव से निपटने के लिए की गई तैयारियों और शुक्रवार को बारिश के बाद की स्थिति का निरीक्षण करते हुए, मनीष सिसोदिया ने कहा, "पिछले साल ये स्थान जलभराव के एक नए हॉटस्पॉट के रूप में उभरा था और जलजमाव के कारण यहां लोगों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा था. लेकिन इस बार मानसून से पहले ही संज्ञान लेते हुए यहां जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं."

जलजमाव से बचने के लिए पंप के इंतजाम
सिसोदिया ने आगे कहा, "हमारे इंजिनियरों ने पूरी व्यवस्था कर ली है कि इस बार इस इलाके में कहीं भी जलजमाव की समस्या नहीं होगी. उन्होंने कहा कि इस बार यहां जलजमाव न हो इसको लेकर पीडब्ल्यूडी द्वारा यहां सड़क को ऊंचा किया है और जल निकासी के लिए आईपीजीसीएल के प्लांट के साथ एक स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण किया गया है.  बरसात के दौरान किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए यहां 9 पंप भी तैनात किए गए हैं. भारी बारिश में भी इस सड़क से लाखों लीटर पानी तुरंत हटाया जा सकता है."

सीसीटीवी कैमरों से होगी जल-जमाव की निगरानी
अमूमन दिल्ली में मानसून (Dlehi Monsoon) के दौरान प्रति दिन अधिकतम 25-30 मिमी बारिश (Rain) होती है लेकिन पिछले साल शहर में 110 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. जिसकी वजह से दिल्ली के लोगों को कई स्थानों पर जलजमाव ( Water Lodging) की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा था. इस बात को संज्ञान में लेते हुए दिल्ली सरकार ने इस साल युद्धस्तर पर काम करते हुए गंभीर जलजमाव वाले 7 क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां पहले से ही जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. हर जलजमाव वाले स्थान की जरुरत के अनुसार वह लाखों लीटर क्षमता वाले पंप का निर्माण, पंप की तैनाती, स्टॉर्म वाटर ड्रेन (Storm Water Drain), अलर्ट अलार्म सिस्टम (Alert Alarm System), सीसीटीवी कैमरा (CCTV Camera) आदि लगाए गए है. इस साल जलजमाव से निपटने के लिए पीडब्ल्यूडी ने एक सेंट्रल कंट्रोल रूम भी तैयार किया है जहां से दिल्ली के 10 गंभीर जलजमाव वाले स्थानों की सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः

Agneepath Scheme: 'अग्निपथ भर्ती' पर विपक्ष का विरोध तो सरकार ने किया बचाव, नाराज युवाओं को गिनवाए योजना के फायदे

Agnipath Scheme: जानिए कब बना 'अग्निपथ स्कीम' का प्लान, इस स्टडी पर तैयार हुआ खाका

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget