एक्सप्लोरर

नोएडा में 'अनलॉक-3' का फायदा नहीं, अब 31 अगस्त तक धारा-144 लागू, जिम और सिनेमा हॉल रहेंगे बंद

गौतमबुद्धनगर में पिछले दिन कोरोना के 133 नए संक्रमित मरीज सामने आए. जिले में संक्रमण के अब तक कुल 5203 मामले सामने आ चुके हैं.

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लागू धारा-144 को 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई है. यहां अनलॉक-3 के गाइडलाइंस लागू नहीं होगी. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने कहा, "गौतम बुद्ध नगर में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंध 31 अगस्त तक लागू रहेंगे."

जिला पुलिस ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इस अवधि में राजनीतिक, सामाजिक, खेल संबंधी या धार्मिक सम्मेलन करने और विरोध प्रदर्शन के तहत रैलियां निकालने की मनाही होगी.

नोएडा में कोरोना के 133 नए मामले, अब तक 5203 संक्रमित गौतमबुद्धनगर में पिछले दिन कोरोना के 133 नए संक्रमित मरीज सामने आए. जिले में संक्रमण के अब तक कुल 5203 मामले सामने आ चुके हैं. अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 42 मरीजों की मौत हो चुकी है. जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 66 मरीज स्वस्थ हुए हैं और जिले में अब तक कुल 4365 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं. 796 मरीजों का इलाज जिले के अलग अलग कोविड अस्पतालों में चल रहा है.

वहीं नोएडा से सटे गाजियाबाद में भी संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है. जिले में आज 83 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं. अब तक कुल 4114 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं. 769 मरीजों का गाजियाबाद जिले के अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है. हालांकि गाजियाबाद जिले में अब तक कुल कोरोना संक्रमण से 64 मौतें दर्ज की गई हैं. वहीं अब तक संक्रमण के कुल 4937 मामले सामने आ चुके हैं.

अनलॉक-3 की गाइडलाइन्स

एक अगस्त से अनलॉक-3 शुरू हो रहा है. इसके मुताबिक, COVID-19 कंटेनमेंट जोन के बाहर और अधिक गतिविधियों की अनुमति दी गई है. गाइडलाइन के मुताबिक, अब नाइट कर्फ्यू लागू नहीं होगा. स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक कार्यक्रम पहले की तरह ही बंद रहेंगे. गाइडलाइंस के मुताबिक, कंटेनमेंट जोन (जहां अधिक हैं कोरोना के मामले) को छोड़कर बाकी जगहों पर सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल को खोला जा सकता है. हालांकि गृह मंत्रालय ने कहा कि इन गतिविधियों को शुरू करने की तारीखें स्थिति का आकलन करने के बाद अलग से तय की जाएंगी.

ये भी पढ़ें

कोरोना अपडेट: देश में एक दिन में आए 57 हजार से ज्यादा नए मामले, 16.95 लाख लोग संक्रमित

देशभर में मनाया जा रहा है बकरीद का त्योहार, पीएम-राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं, जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट

वीडियोज

Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget