एक्सप्लोरर

ईद पर पाकिस्तान ने मोर्टार दाग बढ़ाई रिश्तों में तल्खी, भारत नहीं देगा मिठाई

सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी के बाद तल्खी इस कदर बढ़ चुकी है की दोनों देश के अधिकारी आज न तो मिलेंगे और न ही मिठाईयां साझा करेंगे. पर्व-त्योहार के मौके पर भारत-पाकिस्तान के अधिकारियों के मिलने और मिठाई साझा करने की परंपरा रही है.

नई दिल्ली: दुनियाभर में ईद का जश्न है. लोग एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दे रहे हैं. लेकिन सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी के बाद तल्खी इस कदर बढ़ चुकी है की दोनों देश के अधिकारी आज न तो मिलेंगे और न ही मिठाईयां साझा करेंगे. पर्व-त्योहार के मौके पर भारत-पाकिस्तान के अधिकारियों के मिलने और मिठाई साझा करने की परंपरा रही है. आज ही पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर बगैर किसी उकसावे की गोलीबारी की और मोर्टार दागे. जिसमें एक जवान शहीद हो गए. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में पाकिस्तान की गोलीबारी में सिपाही विकास गुरुंग शहीद हो गए.

राजनाथ बोले- कल करेंगे बात पाकिस्तान के सीजफायर पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज प्रतिक्रिया देने से इनकार किया. ईद के मौके पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के घर पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि हम इस मुद्दे पर (सीजफायर) कल बात करेंगे.

शुजात बुखारी की हत्या में शामिल है ISI आपको बता दें कि पाकिस्तान सीमा पर ही नहीं कश्मीर में भी आतंक फैलाने की लगातार कोशिश कर रहा है. जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का हाथ है. लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट (15 वीं कोर के कमांडर) ने कहा कि उनका मानना है कि बुखारी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर गोली मारी गई है. उन्होंने मीडिया से कहा ,‘‘ मेरा आकलन है कि आईएसआई के इशारे पर इस काम को अंजाम दिया गया है. बाकी जांच में पता चल जायेगा.’’

शुजात बुखारी हत्याकांड: CCTV फोटो जारी, गृहमंत्री राजनाथ ने की पीएम मोदी से बातचीत

पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर का दावा कर मुकरता रहा है. बुधवार को ही सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग हुई थी. इस दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स ने कहा था कि हम सीमा पर तनाव कम करेंगे. जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ सेक्टर में बुधवार को पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन में बीएसएफ के चार शहीद हो गए थे.

आतंकियों की घुसपैठ कराता है पाकिस्तान पाकिस्तानी सेना कश्मीर घाटी में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने में भी लगातार मदद कर रहा है. 15 कॉर्प्स के श्रीनगर मुख्यालय के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके भट्ट ने पिछले दिनों कहा था कि हमें खुशी है कि रमजान के पवित्र महीने के दौरान कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ है, लेकिन पाकिस्तान के राज्य में घुसपैठ में मदद के प्रयास जारी हैं.ॉ

ईद पर पाकिस्तान की फायरिंग में एक जवान शहीद, श्रीनगर में पत्थरबाजी के साथ लहराए गए IS के झंडे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
Explained: सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget