एक्सप्लोरर

370: आखिरकार पाकिस्तान ने मानी हार, विदेश मंत्री कुरैशी ने माना UN सुरक्षा परिषद में समर्थन मिलना मुश्किल

विदेश मंत्री कुरेशी ने कहा है कि संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के स्‍थायी सदस्‍यों के भी निजी हित भारत से हैं और उन्‍होंने वहां पर अरबों का निवेश किया हुआ है. ऐसे में वह पाकिस्‍तान का साथ देंगे यह बेहद मुश्किल है.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के मोदी सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान ने आखिरकार हार मान ली है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने माना है कि संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को समर्थन मिलना मुश्किल है. भारत की ओर से पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को हटाने के फैसले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है.

शाह महमूद कुरैशी ने कहा, ''यूएन सुरक्षा परिषद में हमें समर्थन मिलना मुश्किल है, हमें मूखों के स्वर्ग में नहीं रहना चाहिए. पाकिस्तानी और कश्मीरियों को ये जानना चाहिए कि कोई आपके लिए खड़ा नहीं है, आपको जद्दोजहद करनी होगी, जज्बात उभारना आसान है. बाएं हाथ का काम है मुझे दो मिनट लगेंगे, लेकिन मसले को आगे ले जाना कठिन है. सुरक्षा परिषद के 5 स्थायी सदस्य हैं कोई भी वीटो का इस्तेमाल कर सकता है.''

शाह महमूद कुरैशी ने आगे कहा, ‘’संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के स्‍थायी सदस्‍यों के भी निजी हित भारत से हैं और उन्‍होंने वहां पर अरबों का निवेश किया हुआ है. ऐसे में वह पाकिस्‍तान का साथ देंगे यह बेहद मुश्किल है.’’ हालांकि उन्होंने कहा कि देश कश्मीरियों के मुद्दे पर हर मंच पर लड़ रहा है.

370: चीन के सवाल पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला, किसी देश से कोई लेना-देना नहीं

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कुरैशी ईद-उल-अजहा के मौके पर कश्मीरियों को एकजुटता का संदेश देने के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की राजधानी मुजफ्फराबाद में रविवार की रात ही पहुंच गए थे. यहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीरियों की आजादी की लड़ाई एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने व्यापक प्रयासों में तुर्की, ईरान और इंडोनेशिया सहित विश्व के नेताओं से संपर्क किया है, ताकि उन्हें कश्मीर पर भारत द्वारा उठाए गए एकतरफा कदम से अवगत कराया जा सके.

कुरेशी ने कहा कि कश्मीर मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 'विवादित' तौर पर माना जाता है. इसलिए इस पर राजनीतिक और अन्य हितों से ऊपर उठकर ही कोई भी फैसला होना चाहिए. मंत्री ने कहा कि इस्लामाबाद ने कश्मीर के मुद्दे को फिर से संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में ले जाने का फैसला किया है, जिसमें चीन ने इसके लिए पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को मुजफ्फराबाद का दौरा करेंगे. कुरेशी ने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री आजाद जम्मू एवं कश्मीर (एजेके) विधानसभा को कश्मीरियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें-

Man vs Wild: पीएम मोदी ने बियर ग्रिल्स को सुनाए अपने बचपन के किस्से, कहा- कभी नहीं होता नर्वस

जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाने वाले चार ट्विटर अकाउंट्स सस्पेंड, चार और पर कार्रवाई संभव

अनुच्छेद 370 पर बोले मनमोहन सिंह- जम्मू-कश्मीर के लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए

Pro Kabaddi League 2019: रोमांचक मुकाबले में यूपी योद्धा ने बेंगलुरू बुल्स को 35-33 से हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget