एक्सप्लोरर

काशी विश्वनाथ मंदिर में पुरानी व्यवस्था रहेगी बहाल, बिना ड्रेस कोड के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

काशी विश्वनाथ मंदिर में अब ड्रेस कोड नहीं चलेंगे. श्रद्धालुओं के लिए पुरानी ही व्यवस्था बहाल रहेगी. ड्रेस कोड लागू किये जाने के फैसले के बाद काफी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी. मगर अब मंदिर प्रशासन ने ड्रेस कोड लागू किये जाने को नकार दिया है.

वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर में ड्रेस कोड लागू किये जाने के फैसले को पलट दिया गया है. अब श्रद्धालुओं को स्पर्श दर्शन के लिए ड्रेस कोड की अनिवार्यता नहीं होगी. इससे पहले पुरुषों के लिए धोती-कुर्ता और महिलाओं को साड़ी पहनना जरुरी करार दिया गया था.

अफरा-तफरी के बीच मंदिर प्रशासन ने बदला फैसला गौरतलब है कि रविवार शाम मंदिर प्रशासन की काशी विद्वत परिषद के पदाधिकारियों की बैठक में इस बाबत फैसला लिया गया था. जिसमें मंदिर में दर्शन-पूजन की व्यवस्था के लिए ड्रेस कोड लागू किये जाने पर सहमति बनी थी. बैठक की अध्यक्षता कर रहे धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंड तिवारी ने श्रद्धालुओं को ड्रेस कोड के साथ ही स्पर्श दर्शन की बात कही थी.

यहां तक कि विश्वनाथ मंदिर के पीआरओ और सूचना विभाग की ओर से अखबारों को प्रेस रिलीज भी जारी कर दिया गया था. जिसके बाद वाराणसी से लेकर लखनऊ तक में हड़कंप मच गया गया. बताया जाता है कि सरकार की जानकारी में लाए बिना ही मंदिर में ड्रेस लागू करने का फैसला लिया गया.

मगर अब मंदिर प्रशान ने अपने फैसले को पलटते हुए पुरानी व्यवस्था बहाल करने की बात कही है. सूबे के धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने ट्वीट कर माना है कि ऐसा प्रस्‍ताव-सुझाव आया था, मगर अभी इस पर फैसला नहीं लिया गया है.

ड्रेस कोड की खबर पर सोमवार सुबह से ही वाराणसी के लोगों में अफरा तफरी मच गयी. शाम को धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंड तिवारी ने बताया कि मंदिर में अभी कोई ड्रेस कोड लागू नहीं है और ना ही लागू करने की योजना है. यहां तक कि वाराणसी मंडल के कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने वीडियो जारी ड्रेस कोड लागू करने की खबर को अफवाह तक बता दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, 1500 हिरासत में
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, 1500 हिरासत में
दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी
दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी
CJP नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद कौन करेगा प्रोटेस्ट लीड, अभिजीत दीपके बोले - 'अब...'
CJP नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद कौन करेगा प्रोटेस्ट लीड, अभिजीत दीपके बोले - 'अब...'
अभिजीत दीपके, रांका, सौरव को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP का पहला बयान - 'आंदोलन...'
अभिजीत दीपके, रांका, सौरव को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP का पहला बयान - 'आंदोलन...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget