एक्सप्लोरर

'शिक्षा में भेदभाव नहीं हो सकता', रोहिंग्या बच्चों के स्कूल में एडमिशन की मांग पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

याचिकाकर्ता ने दलील दी कि आधार कार्ड या भारतीय  नागरिकता का कोई दस्तावेज न होने के आधार पर स्कूलों में प्रवेश नहीं रोका जाना चाहिए.

रोहिंग्या बच्चों के सरकारी स्कूलों में प्रवेश की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा है. कोर्ट ने कहा है कि शिक्षा में भेदभाव नहीं हो सकता. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से दिल्ली में रह रहे रोहिंग्या परिवारों का ब्योरा मांगा है.

रोहिंग्या ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव नाम की संस्था ने दिल्ली में रह रहे रोहिंग्या लोगों को मुफ्त शिक्षा, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज, सस्ती दर पर राशन जैसी सुविधाएं देने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है. इस याचिका में खास तौर पर दिसंबर 2024 में जारी दिल्ली सरकार के उस सर्क्युलर का विरोध किया गया है, जिसमें स्कूलों को अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या के बच्चों को दाखिला देने से मना किया गया है.

याचिकाकर्ता के लिए पेश वरिष्ठ वकील कॉलिन गोंजाल्विस ने दलील दी कि आधार कार्ड या भारतीय  नागरिकता का कोई दस्तावेज न होने के आधार पर स्कूलों में प्रवेश नहीं रोका जाना चाहिए. जस्टिस सूर्यकांत और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने कहा कि शिक्षा में कोई भेदभाव नहीं हो सकता. इस पर वकील ने सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की भी मांग उठाई. जजों ने कहा कि पहले वह दिल्ली में रह रहे रोहिंग्या परिवारों का विवरण कोर्ट को दें.

एनजीओ के वकील ने कोर्ट को उन बच्चों की लिस्ट सौंपी थी, जिन्हें स्कूलों में दाखिला चाहिए, लेकिन कोर्ट ने कहा कि वह बच्चों की बजाय उनके माता-पिता का ब्यौरा कोर्ट को दें. वह किस पते पर रह रहे हैं, इसकी भी जानकारी दें. वकील ने कहा कि यह सभी लोग संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी कमिश्नर से शरणार्थी का कार्ड पाए लोग हैं. वह उनका ब्योरा कोर्ट को देंगे.

 

यह भी पढ़ें:-
चुनाव से पहले मुफ्त की योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट नाराज कहा- फ्री राशन और पैसा मिले तो लोग...

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादी हमले में दो महिलाओं समेत 4 की मौत
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादी हमले में दो महिलाओं समेत 4 की मौत
5 लाख जुर्माने के खिलाफ SC पहुंचीं नोएडा DM मेधा रूपम, HC ने लगाई थी फटकार
5 लाख जुर्माने के खिलाफ SC पहुंचीं नोएडा DM मेधा रूपम, HC ने लगाई थी फटकार
पीएम मोदी से मिले बचपन के दोस्त, BJP विधायक के खिलाफ CBI जांच की मांग की
पीएम मोदी से मिले बचपन के दोस्त, BJP विधायक के खिलाफ CBI जांच की मांग की
जूनियर हॉकी टीम के एशिया कप जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई - 'यह वाकई...'
जूनियर हॉकी टीम के एशिया कप जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई - 'यह वाकई...'

वीडियोज

Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia
Oil Crisis: तेल के रास्तों पर 'ताला'...आगे क्या होने वाला ?। Janhit With Romana Isar Khan
Romana Isar Khan | BRICS Summit 2026 News : ब्रिक्स में मिले दिल क्या हुआ हासिल?! | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
Embed widget