एक्सप्लोरर

हमारे पास संख्या नहीं! धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के हश्र से वाकिफ है विपक्ष, फिर क्यों उठाया ये कदम

विपक्ष का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से राज्यसभा में जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर सत्ता पक्ष के सांसदों को बोलने का मौका दिया जा रहा है और विपक्षी सांसदों को अपनी बात तक नहीं रखने दी जा रही.

Parliament Winter Session: उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्षी दलों ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है. विपक्षी दलों की ओर से दिए गए इस नोटिस पर अलग-अलग विपक्षी दलों के 60 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं. इस नोटिस में कहा गया है कि हम देश के उपराष्ट्रपति, जो कि राज्यसभा के अध्यक्ष भी हैं, उनको हटाने के लिए विश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे रहे हैं. इस नोटिस पर इंडिया गठबंधन के तहत आने वाले तमाम राजनीतिक दलों ने हस्ताक्षर किए हैं.

राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ के खिलाफ दिया गया यह नोटिस संविधान के अनुच्छेद 67 (बी) के तहत दिया गया है. इस नोटिस में कहा गया है कि राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ के खिलाफ अलग-अलग राजनीतिक दलों का विश्वास है और इसी वजह से उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का यह नोटिस दिया जा रहा है.

क्या कहते हैं विपक्षी सांसद

विपक्षी सांसदों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से राज्यसभा में जिस तरह से जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर सत्ता पक्ष के सांसदों को बोलने का मौका दिया जा रहा है और विपक्षी सांसदों को अपनी बात तक नहीं रखना दी जा रही. यह राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीश धनखड़ का पक्षपात पूर्ण रवैया दिख रहा है. विपक्षी सांसद तो ये आरोप भी लगा रहे हैं कि ये कोई पहला मौका नहीं है. पिछले सत्र के दौरान भी अध्यक्ष का इसी तरीके का रवैया देखने को मिला था जिसके बाद यह अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लाने की तैयारी की गई.

सचिवालय में दिया नोटिस

यहां यह बताना भी जरूरी है कि संसद के मॉनसून सत्र के दौरान भी राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस तैयार किया था, लेकिन उस दौरान वह नोटिस दिया नहीं दिया गया था, लेकिन इस बार विपक्षी सांसदों ने ना सिर्फ नोटिस तैयार किया बल्कि उसको राज्यसभा के सचिवालय में दे भी दिया है.

विपक्ष के पास नहीं है संख्या

हालांकि, विपक्षी सांसदों को जरूर कहना है कि उनको पता है कि उनके पास राज्यसभा में इस अविश्वास प्रस्ताव को पारित करने की संख्या नहीं है, लेकिन फिर भी यह अविश्वास प्रस्ताव इस वजह से लाया गया, जिससे कि बताया जा सके की किस तरह से राज्यसभा में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है और यह काम कोई और नहीं कर रहा बल्कि राज्यसभा के अध्यक्ष ही ऐसा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास कराने में छूटेंगे विपक्ष के पसीने! जानें राज्यसभा में किसकी कितनी ताकत

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन, क्या है मांग?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट, कहां कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget