एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, लालू यादव की बिहार के हालात पर करीबी नजर

Bihar Political News: बिहार की राजनीति में अहम मोड़ आया है. बीजेपी जेडीयू का गठबंधन टूट गया है और नीतीश कुमार के इस्तीफे की खबर है. बिहार के इस राजनीतिक घटनाक्रम पर लालू प्रसाद यादव नजर बनाए हुए हैं.

Bihar Political Crisis: बिहार (Bihar) में हो रहे सियासी संग्राम पर आरजेडी (RJD) के पूर्व अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) भी पैनी नजर बनाए हुए हैं. सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि लालू यादव इस पूरे घटनाक्रम को बहुत अच्छे तरीके से देख रहे हैं लेकिन जो भी क्रिया या प्रतिक्रिया होगी वो तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) देंगे. इसके अलावा जेडीयू (JDU) की एक मीटिंग हुई है. इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक और सांसदों को बुलाया गया. इस सभी विधायकों और सांसदों ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के फैसले का स्वागत किया है.

विधायकों और सांसदों ने नीतीश कुमार का समर्थन करते हुए कहा है कि वो जो भी निर्णय लेगें हम उनके साथ हैं. तो वहीं महागठबंधन की भी एक बैठक हुई है जिसमें आरजेडी के विधायकों और सांसदों ने तेजस्वी यादव को निर्णय लेने की छूट दी है. इन लोगों ने कहा है कि वो तेजस्वी यादव के साथ हैं. वहीं, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के विधायकों ने पहले ही कह दिया कि वो तेजस्वी यादव के साथ हैं.

नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा

ये तो साफ ही हो गया है कि बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच गठबंधन टूट गया है. इसके बाद आज शाम 4 बजे नीतीश कुमार राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफा देंगे. इन सब के बीच नीतीश कुमार का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने हमेशा अपमानित किया और जेडीयू को खत्म करने की साजिश रची है.

इस वजह से पड़ी JDU-BJP में दरार

सूत्रों के मुताबिक किसी एक घटना की वजह से नहीं बल्कि पिछले साल डेढ़ साल में जिस तरह से बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) अलग-अलग मुद्दों पर आमने सामने आए हैं वह सभी इस दूरी को बढ़ाते चले गये हैं. हाल फिलहाल की घटनाओं की बात की जाए तो पहले स्पीकर के साथ नीतीश (Nitish Kumar) की कहा सुनी, उसके बाद अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के दौरान बीजेपी नेताओं के द्वारा नीतीश पर सवाल उठाना और बाद में उनमें से तमाम नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा प्रदान करना. मतलब साफ है कि एक-एक कर तमाम ऐसे मुद्दे रहे हैं जिसकी वजह से बीजेपी और जेडीयू के बीच में दूरी बढ़ती चली गई. हालांकि कोशिश जरूर की गई कि इस दूरी को पाटा जा सके लेकिन ऐसा हो नहीं सका.

ये भी पढ़ें: Bihar Political Crisis: बिहार के सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, 5 बजे बीजेपी ने बुलाई कोर ग्रुप की मीटिंग

ये भी पढ़ें: बिहार में जेडीयू और बीजेपी का टूटा गठबंधन, नीतीश के घर बैठक के बाद JDU का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget