एक्सप्लोरर

Bihar Political Crisis: बिहार के सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, 5 बजे बीजेपी ने बुलाई कोर ग्रुप की मीटिंग

Nitish Kumar Will Resign: यह साफ हो गया है कि बीजेपी और जेडीयू के बीच गठबंधन में टूट हो गई है. बिहार में जेडीयू और आरजेडी की बैठक के बाद सब कुछ साफ भी हो गया है.

पटनाः बिहार के सियासी गलियारे में जिस चीज को लेकर चर्चा हो रही थी वह बात अब खुलकर सामने आ गई है. यह साफ हो गया है कि बीजेपी और जेडीयू के बीच गठबंधन में टूट हो गई है. सूत्रों के हवाले से सबसे बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) इस्तीफा देंगे. दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की मुलाकात होने वाली है. इसके बाद दोनों राजभवन जा सकते हैं. चार बजे के आसपास जाने की बात हो रही है.

इधर, आरजेडी के सूत्रों ने एएनआई से कहा है कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) भी हर एंगल पर करीब से नजर रख रहे हैं. हालांकि सब कुछ तेजस्वी यादव कर रहे हैं. उधर, बिहार में एनडीए गठबंधन में टूट के बाद बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक करने वाली है. इसके लिए पांच बजे का समय रखा गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Political Crisis: बड़ी खबर, इस्तीफा नहीं देंगे नीतीश कुमार, बीजेपी के मंत्रियों को किया जा सकता है बर्खास्त

शाहनवाज हुसैन कुछ भी बोलने से बचते रहे

वहीं दूसरी ओर बीजेपी के नेता और बिहार में उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन से इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया लेकिन वो कुछ भी बोलने से बचत रहे. उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है. जब बिहार में सियासी उथल पुथल को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो फिलहाल उद्योग मंत्री के रूप में बात कर रहे हैं. बिहार में क्या हो रहा है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. न ही किसी ने उन्हें फोन किया. उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए पर विश्वास जताया.  

महागठबंधन में सीएम बने रहेंगे नीतीश कुमार

बिहार में एनडीए गठबंधन में टूट हो चुका है. हालांकि इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री आवास पर हुई जेडीयू की बैठक में विधायकों ने बीजेपी के रवैये पर नाराजगी जताई है. आरसीपी सिंह को लेकर भी विधायकों में आक्रोश दिखा. आरसीपी सिंह पर पार्टी ने कई आरोप लगाए हैं. वहीं यह भी तय किया गया है महागठबंधन की सरकार बनती है तो सीएम नीतीश कुमार ही बनेंगे और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बनेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार से डिप्टी सीएम और गृह मंत्रालय चाहते हैं तेजस्वी यादव! बात बनी तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget