एक्सप्लोरर

सोनिया की बैठक से ग़ायब रहे नीतीश कुमार लंच पर पीएम मोदी से मिले

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियों के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से हैदराबाद हाउस में लंच पर मुलाकात की है. नीतीश कुमार की इस मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म है. हालांकि, नीतीश कुमार पीएम मोदी के उस लंच में शामिल हुए जो मॉरीशस के पीएम प्रविंद जगन्नाथ के सम्मान में दिया गया.

आपको बता दें कि कल नीतीश कुमार सोनिया गांधी की बैठक में नहीं गए, कल सोनिया गांधी की तरफ से बुलाई गई बैठक में विपक्ष के 17 बड़े नेता पहुंचे थे, लेकिन नीतीश कुमार इस बैठक से दूर रहे.

ये सच है कि सोनिया गांधी के लंच में जेडीयू की तरफ से शरद यादव और के सी त्यागी शामिल हुए थे, लेकिन नीतीश के न आने से अटकलों का बाजार गर्म है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या लालू यादव से तनातनी के बीच नीतीश कुमार और बीजेपी के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है ?

नीतीश कुमार और बीजेपी की बढ़ती नजदीकियों को राष्ट्रपति चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है. एक तरफ सोनिया गांधी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूरे विपक्ष को लामबंद करने में जुटी हैं, दूसरी तरफ बीजेपी विपक्ष की दरार का फायदा उठाकर अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी है.

सोनिया गांधी के लंच में कौन नेता शामिल हुए? राष्ट्रपति पद पर उम्मीदवार की चर्चा के लिए बुलाए सोनिया गांधी के लंच में कांग्रेस, बीएसपी, आरजेडी, जेडीयू, एसपी, जेएमएम, टीएमसी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, केरल कांग्रेस, डीएमके, एनसीपी, आरएसपी, एआईयूडीएफ, आल इंडिया मुस्लिम लीग, सीपीएम, जेडीएस, सीपीआई सहित 17 दल शामिल हुए.

बैठक में कांग्रेस अध्य़क्ष सोनिया गांधी के अलावा उपाध्यक्ष राहुल गांधी, एनसीवी अध्यक्ष शरद पवार, बीएसपी सुप्रीमो मायावती, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, सीपीएम के सीताराम येचुरी, सीपीआई के डी राजा, डीएमके की कनिमोझी, जेडीएल के एचडी देवगौड़ा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एआईयूडीएफ के नेता बदरूद्दीन अजमल, जेडीयू नेता शरद यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता अमर अब्दुल्ला, जेडीयू नेता के सी त्यागी, शरद यादव, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव जैसे कई बड़े नेता मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka: अपार्टमेंट के 'साइलेंस जोन' में कुत्ते को घुमाने को लेकर बवाल, मोबाइल छीना तो हुई मारपीट
अपार्टमेंट के 'साइलेंस जोन' में कुत्ते को घुमाने को लेकर बवाल, मोबाइल छीना तो हुई मारपीट
हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप
हैदराबाद में ED का बड़ा एक्शन, अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों की जांच, शहर के कॉरपोरेट इलाकों में हड़कंप
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
Telangana Accident: तेलंगाना के महबूबनगर में भीषण सड़क हादसा! TGSRTC बस-कंटेनर की टक्कर, 3 की मौत, 11 घायल
तेलंगाना के महबूबनगर में भीषण सड़क हादसा! TGSRTC बस-कंटेनर की टक्कर, 3 की मौत

वीडियोज

Mangal Lakshmi: 😮Adit की घर वापसी! Mangal की बातों को किया अनसुना, Ishana का बना ढाल
Bollywood news: तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय का नाम इस हसीना संग अफेयर में आया
Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Petrol Price: ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, आसमान छू रही कीमतें, जानें ताजा रेट
Delhi News: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों को लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
दिल्ली: उत्तम नगर में होली पर युवक की हत्या के बाद बवाल, लोगों ने वाहनों में लगाई आग, सड़कों पर प्रदर्शन
IND vs NZ: फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
फाइनल से पहले IND vs NZ के टी20 रिकॉर्ड, जानिए किस टीम ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह शुक्र, शनि और वरुण
आसमान में 2 दिनों तक दिखेगा अद्भुत खगोलीय नजारा, ब्रह्मांड में एक सीध में दिखेंगे 3 ग्रह
Women's Day 2026: दुनिया के किन देशों में नहीं मनाया जाता विमेंस डे, आयोजन करने पर मिलती है सजा?
दुनिया के किन देशों में नहीं मनाया जाता विमेंस डे, आयोजन करने पर मिलती है सजा?
जन शताब्दी में महिला ने दिखाई दबंगई, टिकट लिया नहीं और TTE पर लगा दिया आरोप, फोटोज वायरल
जन शताब्दी में महिला ने दिखाई दबंगई, टिकट लिया नहीं और TTE पर लगा दिया आरोप, फोटोज वायरल
Embed widget