एक्सप्लोरर

दिल्ली के द्वारका में बनेगा भव्य 'बिहार सदन', सीएम और राज्यपाल के लिए बनेंगे VVIP कमरे

नए भवन में कुल 89 डबल बेड जबकि 19 सिंगल बेड कमरे होंगे. मुख्यमंत्री और राज्यपाल के ठहरने के लिए 2 वीवीआइपी कमरे या यों कहें सुईट बनाए जाएंगे.

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका में बनने जा रहा नया 'बिहार सदन' दिल्ली में पहले से मौजूद दो भवनों, बिहार भवन और बिहार सदन से ज़्यादा विशाल और आधुनिक होगा. द्वारका के सेक्टर 19 में बनने जा रहे इस भवन की नीव आज रखी गयी है.

नीतीश कुमार ने रखी आधारशिला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस नए भवन की आधारशिला रखी. बेसमेंट और भूमितल को जोड़कर कुल 12 मंज़िली ये इमारत 8000 स्क्वायर मीटर में फैला होगा. इमारत को बनाने में कुल 78 करोड़ रुपए लगने का अनुमान है और इसका कुल बिल्ट अप एरिया 16153 स्क्वायर मीटर होगा. एबीपी न्यूज़ के पास उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कुल क्षेत्र का करीब 21 फीसदी यानि 1664 स्क्वायर मीटर क्षेत्र ग्राउंड कवरेज क्षेत्र होगा.

8 वीआईपी और 2 वीवीआइपी कमरे होंगे नए भवन में कुल 89 डबल बेड जबकि 19 सिंगल बेड कमरे होंगे. मुख्यमंत्री और राज्यपाल के ठहरने के लिए 2 वीवीआइपी कमरे या यों कहें सुईट बनाए जाएंगे. इसके अलावा 8 वीआईपी कमरे भी बनाए जाएंगे. इमारत में गाड़ियों की पार्किंग का भी खास ख़्याल रखा गया है. बेसमेंट और भूमितल पर मिलाकर कुल 224 गाड़ियों की एक साथ पार्किंग का इंतज़ाम होगा.

सौर ऊर्जा से जगमग होगी इमारत किसी भी अन्य आधुनिक इमारत की तरह नए भवन में भी बिजली के लिए सोलर पैनल लगाए जाने की योजना है ताकि बिजली के मामले में ज़्यादा से ज़्यादा आत्मनिर्भर और पर्यावरण अनुकूल भी बना जा सके. भवन के अंदर 200 सीटों की क्षमता वाला एक कॉन्फ्रेंस हॉल और इतनी ही क्षमता वाला एक एग्जीबिशन हॉल भी बनाया जा रहा है.

एयरपोर्ट से नज़दीक होगा नया भवन फिलहाल लुटियंस दिल्ली के कौटिल्य मार्ग और सत्य मार्ग पर बसे दोनों भवन आने जाने के ख्याल से सुविधाजनक माने जाते हैं लेकिन कई लोग नए भवन के द्वारका में बनने से आने जाने में असुविधा की बात कह रहे हैं. हालांकि द्वारका में होने के चलते एयरपोर्ट से यहां आना जाना ज़रूर आसान होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
'अच्छा हिंदू होने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी', व्हाट्सऐप मैसेज से मचा बवाल, SC ने भी तुरंत जारी कर दिया नोटिस, जानें पूरा मामला है क्या?
'अच्छा हिंदू होने के लिए गोमांस का सेवन जरूरी', व्हाट्सऐप मैसेज से मचा बवाल, SC ने भी तुरंत जारी कर दिया नोटिस, जानें पूरा मामला है क्या?
Madhavi Lata On AIMIM: BJP नेता माधवी लता AIMIM पर बरसीं, बोलीं -'रमज़ान का असली मतलब...'
BJP नेता माधवी लता AIMIM पर बरसीं, बोलीं -'रमज़ान का असली मतलब...'
Hyderabad Fire: हैदराबाद की फर्नीचर शॉप में लगी भीषण आग! आधी रात को मचा हड़कंप
हैदराबाद की फर्नीचर शॉप में लगी भीषण आग! आधी रात को मचा हड़कंप

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget