एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में नीतीश कुमार ने पब्लिक वाला थर्मामीटर बदल लिया

कहते हैं पब्लिक का मन पढ़ने में नीतीश कुमार माहिर हैं. तो एक बार फिर से उनके इस हुनर का टेस्ट होना है.

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास एक थर्मामीटर है. जब भी संकट में होते हैं या फिर पब्लिक का मूड पता करना होता है. बिहार के मुख्यमंत्री इस थर्मामीटर को आज़माते हैं. लेकिन कोरोना से मचे कोहराम के बीच ऐसा करना मुमकिन नहीं है. लॉकडाउन में न तो रैली हो सकती है, न ही पब्लिक मीटिंग. नीतीश कुमार का थर्मामीटर जनता के बीच काम करता है. नोटबंदी के फैसले पर उन्होंने मोदी सरकार का समर्थन किया था. सब हैरान रह गए थे. आखिर नीतीश ने ऐसा क्यों किया? उनके थर्मामीटर ने ऐसा कहा था. ये बात नवंबर 2016 की है. नीतीश कुमार मधुबनी ज़िले के दौरे पर थे. अचानक नोटबंदी के फैसले की खबर आई. सब इस पर उनकी राय जानना चाहते थे. नीतीश ने कहा रैली के बाद. वे रैली में पहुंचे और जनता के बीच इस फैसले के बारे में बताया. पब्लिक ताली बजाने लगी. नीतीश ने मंच से ही नोटबंदी के फैसले के समर्थन का एलान कर दिया.

बिहार में इस साल के आख़िर में विधानसभा के चुनाव होने हैं. लेकिन नीतीश कुमार इस बार थर्मामीटर नहीं लगा सकते हैं. कोरोना वायरस ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. ऊपर से लाखों की संख्या में अपने घर लौट रहे मज़दूर. नीतीश के लिए आगे पहाड़, पीछे खाई जैसी हालत है. करें तो आख़िर क्या करें. बहुत दिमाग़ लगाने के बाद अब उन्होंने एक फार्मूला ढूंढ निकाला है. बदले वक्त और हालात के हिसाब से उन्होंने थर्मामीटर लगाने का तरीका बदल लिया है. अब सब नई तकनीक से होगा. शुरूआत भी हो गई है. बीते रविवार को इसका ट्रायल भी हो गया. सबको नीतीश का ये आयडिया पसंद आया. अब जब तक हालात सामान्य नहीं होते. जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता इसी फार्मूले पर चुनावी तैयारी करते रहेंगे. जनता से फीडबैक लेते रहेंगे. कहते हैं पब्लिक का मन पढ़ने में नीतीश कुमार माहिर हैं. तो एक बार फिर से उनके इस हुनर का टेस्ट होना है.

लॉकडाउन में आपस में मिलना जुलना बंद है. राजनैतिक गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं. किसी तरह की मीटिंग करने पर रोक है. ऐसे में बीते रविवार को जेडीयू नेताओं ने एक साथ फेसबुक पर लाइव किया. वो भी एक ही समय पर. दोपहर ठीक बारह बजे. जेडीयू के सभी एमएलए और एमएलसी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. पार्टी के सभी ज़िलाध्यक्ष भी फेसबुक लाइव से जुड़े रहे. इस कार्यक्रम का नाम दिया गया है संडे संवाद. अब हर इतवार को इसी तरह सभी नेता और कार्यकर्ता आपस में जुड़ेंगे. बूथ स्तर तक इस कार्यक्रम को ले जाना है. इसके बाद जनता को इससे जोड़ा जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी संवाद करेंगे और पब्लिक से फीडबैक लेंगे. कहा जा रहा है इसी आधार पर जेडीयू अपनी चुनावी रणनीति तैयार करेगी. उसमें ज़रूरत के हिसाब से बदलाव करेगी.

देश के कोने-कोने से बिहार के लोग अपने घर लौट रहे हैं. ये सब रोज़ी रोटी कमाने दूसरे राज्यों में चले गए थे. अब तक करीब 20 लाख लोग बिहार आ चुके हैं. पलायन करने वाले मज़दूरों के बहाने विपक्ष लगातार नीतीश कुमार की आलोचना कर रहा है. नीतीश भी जानते हैं ये मामला उनके गले की फांस बन सकता है. इसीलिए वे प्रवासी मज़दूरों से लगातार फीडबैक ले रहे हैं. उन्हें बिहार में ही काम धंधा देने की योजना बन रही है. ये काम आसान नहीं है. जेडीयू ने काम करने के तौर तरीके बदल लिए हैं. इस बार सोशल मीडिया को और मज़बूत करने का रोडमैप बन चुका है. चुनाव इन्हीं नए किस्म के हथियारों से लड़े जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

कोरोना के साथ देश में गर्मी का कहर, उत्तर भारत के कई हिस्सों में लू को लेकर 'रेड अलर्ट' जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
'e-KYC हो और...', बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर SC ने जारी किया नोटिस
'e-KYC हो और...', बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर SC ने जारी किया नोटिस
स्क्रैप कारोबार पर दबदबा बनाने वाले ‘सुखा’ पर ED का एक्शन, 17 संपत्तियां अटैच
स्क्रैप कारोबार पर दबदबा बनाने वाले ‘सुखा’ पर ED का एक्शन, 17 संपत्तियां अटैच
वंदे मातरम विवादः ‘छह अंतरे तभी गाए जाएंगे, जब...’, DKS सरकार का बड़ा फैसला
वंदे मातरम विवादः ‘छह अंतरे तभी गाए जाएंगे, जब...’, DKS सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😯Dimple का घर टूटने की कगार पर! सौतन की वापसी से 'Dr. Aarambhi' में मचा कोहराम। #sbs
Bollywood News: अजय देवगन और तब्बू फिर आमने-सामने, कहानी को जबरन खींचने पर सोशल मीडिया पर उठीं ट्रोलिंग की लहरें (10.09.26)
बिग बॉस 20 Episode 3 Review: Mahhi Vij के रवैये पर उठे सवाल, Captaincy और Nomination का खुलासा
करीना कपूर-Sanjay Leela Bhansali की मुलाकात से फिर शुरू हुआ पुराने Collaboration का Buzz
Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
बिहार कांग्रेस में मची खलबली, 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
बिहार कांग्रेस में मची खलबली, 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
कौन बनेगा CSK का अगला कोच? MS Dhoni की सलाह पर टीम ने इस दिग्गज पर किया विचार
कौन बनेगा CSK का अगला कोच? MS Dhoni की सलाह पर टीम ने इस दिग्गज पर किया विचार
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने को निकाला नया जुगाड़, चीन से कर ली ये अहम डील
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने को निकाला नया जुगाड़, चीन से कर ली ये अहम डील
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
Embed widget