एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: एनसीपी विधायक नितिन पवार सामने आए, कल दर्ज हुई थी गायब होने की शिकायत

महाराष्ट्र: शरद पवार के गुट की तरफ से 54 में से 51 विधायकों के समर्थन का दावा किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई दोबारा से सोमवार को होगी.

मुंबई: महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक ड्रामे में नया मोड आ गया है. एनसीपी के गायब विधायक नितिन पवार पहली बार सामने आए हैं. नितिन पवार ने बयान जारी कर कहा है कि उनके बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. इसके अलावा उन्होंने शरद पवार, अजित पवार और छगन भुजबल के साथ होने का दावा किया है. नितिन पवार के खिलाफ शनिवार को गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी.

नितिन पवार ने कहा, ''मेरे परिवार को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. मैं शरद पवार, अजित पवार और छगन भुजबल के साथ हूं. इसके अलावा मेरे परिवार और बाकी लोग मेरे बारे में कुछ भी नहीं सोचे.'' अजित पवार के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेने के बाद से ही निपिन पवार गायब थे. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि नितिन पवार अजित पवार के खेमे में शामिल हैं.

रेनेसां होटल पहुंचे माणिकराव

एनसीपी के एक और विधायक माणिकराव भी रेनेसां होटल में पहुंच चुके हैं. माणिकराव शनिवार को सुबह अजित पवार के साथ राज्यपाल भवन पहुंचे थे. अजित पवार के शपथ लेने के बाद से माणिकराव गायब हो गए थे. लेकिन अब माणिक रेनेसां होटल पहुंचे हैं जहां शरद पवार के खेमे वाले एनसीपी के बाकी विधायक मौजूद हैं.

शरद पवार के खेमे की ओर से 51 विधायकों के साथ होने का दावा किया जा रहा है. एनसीपी ने कल 49 विधायकों के अपने साथ होने का दावा किया था. पार्टी प्रवक्ता नवाब मलिक ने अजित पवार के खेमे से सुबह दो और विधायकों के शरद पवार के पाले में आने की बात कही.

वहीं एनसीपी-शिवसेना की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई सोमवार तक टाल दी है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को नोटिस जारी करते हुए कल तक जवाब मांगा है. सुप्रीम कोर्ट सोमवार को 10.30 बजे मामले की आगे सुनवाई करेगा.

IN Detail: चुनावी नतीजे आने से लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तक की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget