एक्सप्लोरर

कोई जाति की बात करेगा तो मैं उसकी पिटाई कर दूंगा: नितिन गडकरी

नितिन गडकरी हाल ही में दिए अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में थे. उनके बयानों को प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा था. हाल ही में एबीवीपी के एक कार्यक्रम में गडरी ने कहा था कि जो घर नहीं संभाल सकता, वह देश क्या संभालेगा.

पुणे: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि उनके क्षेत्र में जातिवाद के लिए कोई जगह नहीं है क्योंकि उन्होंने ''चेतावनी'' दी हुई है कि जाति के बारे में बात करने वाले की वह ''पिटाई'' करेंगे. यहां पिंपड़ी चिंचवाड़ में पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि समाज को आर्थिक एवं सामाजिक समानता के आधार पर साथ लाना चाहिए और इसमें जातिवाद एवं सांप्रदायिकता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए.

नागपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले गडकरी ने कहा, ''हम जातिवाद में यकीन नहीं करते हैं...मुझे नहीं पता कि आपके यहां क्या है लेकिन हमारे पांच जिलों में जातिवाद की कोई जगह नहीं है क्योंकि मैंने सभी को चेतावनी दी हुई है कि अगर कोई जाति की बात करेगा तो मैं उसकी पिटाई कर दूंगा.''

पहले भी दिए हैं ऐसे बयान नितिन गडकरी हाल ही में दिए अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में थे. उनके बयानों को प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा था. हाल ही में एबीवीपी के एक कार्यक्रम में गडरी ने कहा था कि जो घर नहीं संभाल सकता, वह देश क्या संभालेगा. गडकरी ने कहा, ''मैं (उनसे) कहता हूं, पहले अपने घर की देखभाल करें, क्योंकि जो अपना घर नहीं संभाल सकता, वह देश नहीं संभाल सकता. ऐसे में पहले अपना घर संभालें और अपने बच्चे, संपत्ति देखने के बाद पार्टी और देश के लिए काम करें.''

इसके अलावा नितिन गडकरी ने कहा था कि सपने पूरे ना करने वाले नेताओं को जनता पीटती है. गडकरी ने कहा था, ''सपने दिखाने वाले नेता लोगों को अच्छे लगते हैं. लेकिन, वही सपने पूरे न हों, तो जनता पीटती भी है.'' इस बयान को विपक्षी पार्टियों ने हाथों-हाथ लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget