एक्सप्लोरर

NH-344A पर फगवाड़ा-रूपनगर तक 4 लेन सेक्शन को मंजूरी, नितिन गडकरी ने बताया प्लान

Punjab News: एक्सप्रेसवे का यह सेक्शन पंजाब के प्रमुख शहरों (अमृतसर, जालंधर और चंडीगढ़) को जोड़ता है. इसकी वजह से कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, रोपड़ और मोहाली तक का सफर आरामदायक हो जाएगा.

Nitin Gadkari On NH-344A: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-344ए पर फगवाड़ा से रूपनगर तक 4-लेन सेक्शन को मंजूरी दी है. गडकरी ने मंगलवार (21 फरवरी) को कहा, "पंजाब में राजमार्ग सुविधाओं के विकास के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-344ए पर फगवाड़ा से रूपनगर तक 4-लेन चौड़े हरित राजमार्ग का विकास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इसमें 1,367 करोड़ रुपये की लागत आएगी. 

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि NHAI द्वारा विकसित NH-344A पर फगवाड़ा से रूपनगर तक 4-लेन चौड़ा खंड पंजाब में सड़क बुनियादी ढांचे को एक बड़ा बढ़ावा देगा. नितिन गडकरी ने बताया कि 80.82 किमी. के सेक्शन के निर्माण में 1,367 करोड़ रुपये की लागत आएगी. 

हाइब्रिड एनुइटी के तहत हो रहा निर्माण

उन्होंने कहा, "इससे उस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा." गडकरी ने कहा, "इस खंड का विकास हाइब्रिड एनुइटी (वार्षिक भुगतान) के तरीके से निष्पादित किया जा रहा है." गडकरी ने एक ट्वीट में बताया, "डेवलपर को काम शुरू करने के लिए हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल के तहत सरकार परियोजना लागत का 40 प्रतिशत प्रदान करती है और शेष निवेश डेवलपर की ओर से किया जाता है."

अमृतसर-जालंधर को जोड़ता है यह हाईवे

गडकरी ने बताया, "यह सेक्शन 80.82 किलोमीटर लम्बा है और अमृतसर-जालंधर-चंडीगढ़ को जोड़ता है और कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, रोपड़ और मोहाली तक आवागमन को और अधिक सुविधाजनक बनाएगा." उन्होंने कहा, "इस नेशनल हाईवे से जालंधर से चंडीगढ़ तक की यात्रा का समय पहले से आधा हो जाता है और यह शहीद भगत सिंह के पैतृक घर खटकड़कलां तक पहुंचने की सीधी सुविधा प्रदान करता है."

13 घंटों में होगा पंजाब से गुजरात का सफर

नितिन गडकरी ने हाल ही में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे की तस्वीरों को शेयर किया था. इस एक्‍सप्रेस-वे के 600 किमी का काम पूरा हो चुका है. राजस्थान और गुजरात में इस एक्सप्रेसवे का हिस्सा बनकर तैयार हो गया है. इस कॉरिडोर का सबसे बड़ा हिस्सा 636 किमी राजस्थान से गुजर रहा है. पंजाब में इसकी लंबाई 300 किलोमीटर है. जब यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा तो गुजरात से पंजाब की दूरी महज 13 घंटे में पूरी हो सकेगी.

ये भी पढ़ें-Narayan Murthy On Delhi: ‘मुझे दिल्ली आना अनकंफर्टेबल लगता है क्योंकि...’ नारायण मूर्ति ने शहर के बारे में शेयर किया अनुभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget