एक्सप्लोरर

Narayan Murthy On Delhi: ‘मुझे दिल्ली आना अनकंफर्टेबल लगता है क्योंकि...’ नारायण मूर्ति ने शहर के बारे में शेयर किया अनुभव

Narayan Murthy View On National Capital: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में शामिल इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने दिल्ली और दिल्लीवासियों के बारे में अपने विचार रखे हैं.

Infosys Founder Narayan Murthy Delhi Experience: देश की दिग्गज आईटी कंपनी के फाउंडर नारायण मूर्ति ने देश की राजधानी दिल्ली के बारे में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. ट्रैफिक रूल्स के उल्लंघन का उदाहरण देते हुए इन्फोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने मंगलवार (21 फरवरी) को कहा कि दिल्ली आना उन्हें अनकंफर्टेबल लगता है कि क्योंकि ये एक ऐसा शहर है जहां पर सबसे ज्यादा अनुशासनहीनता है.

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) के स्थापना दिवस पर मूर्ति ने कहा कि दिल्ली में लोग ट्रैफिक रूल्स की परवाह नहीं करते हैं. रेड लाइट पर कुछ देर रुकने तक का सब्र नहीं है. उन्होंने कहा कि जनता को सामुदायिक संपत्ति का उपयोग निजी संपत्ति से भी बेहतर ढंग से करना चाहिए. उन्होंने कहा कि इससे सार्वजनिक शासन में झूठ, फरेब से बचा जा सकेगा.

नारायण मूर्ति ने दिया उदाहरण

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली आने पर मुझे वास्तव में बहुत असुविधा होती है क्योंकि यह एक ऐसा शहर है जहां अनुशासनहीनता सबसे ज्यादा है. मैं उदाहरण देकर समझाता हूं. कल मैं हवाई अड्डे से आ रहा था, लाल बत्ती पर इतनी सारी कारें, बाइक और स्कूटर बिना कोई परवाह किए ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन कर रहे थे.’’ मूर्ति ने कहा, ‘‘हम आगे बढ़ने के लिए अगर एक या दो मिनट का इंतजार तक नहीं कर सकते तो बताइये क्या ये लोग पैसा सामने होने पर रुकेंगे? बिलकुल नहीं.’’ उन्होंने कॉरपोरेट जगत में सही मूल्यों के विकास पर भी जोर दिया.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर मूर्ति

इन्फोसिस के संस्थापक ने कहा, ‘‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने सहायक टेक्नोलॉजी की भूमिका में आकर हमारे जीवन को आसान बनाया है. मेरे खयाल से यह मानना गलत है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों की जगह ले सकती है, इंसान ऐसा होने नहीं देगा क्योंकि उनके पास दिमाग की ताकत है. हम जानते हैं कि कोई भी कंप्यूटर बच्चे के दिमाग की बराबरी नहीं कर सकता, कई बार इस बारे में प्रयोग हो भी चुके हैं.’’ उन्होंने कहा कि इंसान का दिमाग हमेशा एक कदम आगे ही रहता है.

ये भी पढ़ें: Delhi-Noida Traffic: इस रूट पर फिर लगा लंबा ट्रैफिक जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर नहीं तो हो सकते हैं परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Crime: हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget