एक्सप्लोरर

नितिन गडकरी ने किया खादी प्राकृतिक पेंट इकाई का उद्घाटन, गाय के गोबर से बना है ये पेंट

मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को गाय के गोबर से बने भारत के पहले और एकमात्र पेंट ‘खादी प्राकृतिक पेंट’ की जयपुर स्थित नई स्वचालित विनिर्माण इकाई का वर्चुअल उद्घाटन किया.

जयपुर: सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को गाय के गोबर से बने भारत के पहले और एकमात्र पेंट ‘खादी प्राकृतिक पेंट’ की जयपुर स्थित नई स्वचालित विनिर्माण इकाई का वर्चुअल उद्घाटन किया. उन्होंने खुद को खादी प्राकृतिक पेंट का "ब्रांड एंबेसडर" बताते हुए कहा है कि वे इसे देश भर में बढ़ावा देंगे, ताकि युवा उद्यमियों को गोबर से बनने वाले पेंट के निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया जा सके.

इस अवसर पर गडकरी ने 1000 लीटर खादी प्राकृतिक पेंट (500 लीटर डिस्टेंपर और इतना ही इमल्शन) का ऑर्डर भी दिया, जिसका वे नागपुर में अपने आवास पर उपयोग करना चाहते हैं. नया संयंत्र कुमारप्पा नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट, जयपुर के परिसर में स्थापित किया गया है, जो खादी और ग्रामोद्योग आयोग की एक इकाई है.

इस अवसर पर गडकरी ने कहा कि लाखों करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करना भी इस विनिर्माण इकाई के उद्घाटन करने जितना सुखद और संतोषजनक नहीं है.

उन्होंने इस प्रौद्योगिकी नवाचार की सराहना की और कहा कि यह देश में ग्रामीण और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा. उन्होंने सफल शोध के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग की सराहना की.

उन्होंने कहा कि ‘खादी प्राकृतिक पेंट’ में गरीब से गरीब व्यक्ति के लाभ के लिए सतत विकास पैदा करने की अपार संभावनाएं हैं और हमारा लक्ष्य हर गांव में एक प्रकृतिक पेंट इकाई स्थापित करना होना चाहिए.

पहले प्राकृतिक पेंट का निर्माण एक प्रोटोटाइप प्रोजेक्ट के तहत हाथों से किया जा रहा था. नई निर्माण इकाई के चालू होने से प्राकृतिक पेंट की उत्पादन क्षमता दोगुनी हो जाएगी. वर्तमान में प्राकृतिक पेंट का दैनिक उत्पादन 500 लीटर है जो प्रतिदिन 1000 लीटर तक हो जाएगा.

खादी विकास और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि नया संयंत्र आधुनिक तकनीक और मशीनरी से लैस है जो गुणवत्ता और एकरूपता के मामले में उत्पाद के उच्चतम मानकों को भी सुनिश्चित करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget