एक्सप्लोरर

Robert Vadra: बीजेपी के आरोपों पर बोले रॉबर्ट वाड्रा- 'संसद का समय करते हैं बर्बाद, मुसीबत में लेते हैं मेरा नाम'

Robert Vadra Reaction on Nishikant Dubey: निशिकांत दुबे के बयान पर रॉबर्ट वाड्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह संसद का समय बर्बाद करते हैं. सदन में देश के मुद्दों पर बहस होनी चाहिए.

Robert Vadra On Nishikant Dubey Remark: हाल ही में लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था कि सोनिया गांधी को 'बेटे को सेट करना और दामाद को भेंट करना है'. भाजपा नेता के इस बयान पर रॉबर्ट वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने निशिकांत दुबे को समय बर्बाद करने वाला करार बताया. उन्होंने कहा कि जब भी बीजेपी मुसीबत में पड़ती है तो मेरा नाम लेने लगती है. 

उन्होंने कहा कि 'वह (निशिकांत दुबे) संसद का समय बर्बाद करते हैं. वहां नए बिल लाए जाने चाहिए और देश के मुद्दों पर चर्चा होने चाहिए. मैं गांधी परिवार का हिस्सा हूं...जब भी बीजेपी मुसीबत में पड़ती है तो हमेशा मेरा नाम लेती है. जब भी उन्हें घेरा जाता है तो वे लोगों का ध्यान भटकाने लगते हैं और रॉबर्ट वाड्रा का नाम लेने लगते हैं. 

'महिलाओं का सम्मान करता हूं'
वाड्रा ने कहा, "अगर कोई मेरे बारे में कुछ भी कहता है तो मैं उसको जवाब दे सकता हूं. फिर चाहे वह कोई मंत्री हो या कोई और. उनके बारे में जानकारी हासिल करना बहुत मुश्किल नहीं है. मैं महिलाओं का सम्मान करता हूं, लेकिन अगर कोई महिला मेरे बारे में कुछ कहती है तो मैं उनके स्तर तक नहीं गिरूंगा."

'गलत बोला तो दूंगा जवाब'
उन्होंने कहा कि मेरे पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत और कई मुद्दे हैं, जिन्हें मैं सामने ला सकता हूं, लेकिन यह गलत होगा. अगर वह (निशिकांत दुबे) मेरा नाम गलत तरीके से लेंगे तो मैं उनके बारे में बोलूंगा, लेकिन सीमा से बाहर नहीं, क्योंकि मैं ऐसे तरीके नहीं अपना सकता.

मणिपुर पर होनी चाहिए बहस
वाड्रा ने कहा, "मैं राजनीति में नहीं हूं. वे हवा में आरोप लगाते हैं... जब कोई मंत्री मेरे बारे में ऐसा गलत बोला तो मैं और उभर कर आऊंगा." उन्होंने कहा कि सदन में मणिपुर पर बहस होनी चाहिए. जो नूंह में हुआ है उस पर चर्चा होनी चाहिए. संसद में बेरोजगारी और साम्प्रदायिकता की बात करनी चाहिए.

निशिकांत दुबे का बयान
बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सदन में कहा था कि सोनिया जी (गांधी) यहां बैठी हैं. मैं उनका सम्मान करता हूं. मुझे लगता है कि उन्हें दो काम करने हैं-बेटे को सेट करना है और दामाद को भेंट करना...यही इस प्रस्ताव का आधार है.

यह भी पढ़ें- 'संविधान की रक्षा के लिए...', CJI डीवाई चंद्रचूड़ को कोट कर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे की क्या है सच्चाई? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget